Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. मोदी कैबिनेट के विस्तार में पिछड़ी जातियों को तवज्जो, 13 वकील, 6 डॉक्टर और 5 इंजीनियर को भी मिली मंत्रिमंडल में जगह

मोदी कैबिनेट के विस्तार में पिछड़ी जातियों को तवज्जो, 13 वकील, 6 डॉक्टर और 5 इंजीनियर को भी मिली मंत्रिमंडल में जगह

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आज शाम पहला विस्तार होने जा रहा है। आज शाम छह बजे नए मंत्री शपथ लेंगे। शपथ लेने से पहले संभावित मंत्रियों ने पीएम मोदी से मुलाकात की है। बताया जा रहा है कि कुछ मंत्रियों का प्रमोशन होगा तो कई लोगों की मंत्रिमंडल से विदाई कर दी जायेगी। मीडिया रिपोर्ट की माने तो मोदी मंत्रिमंडल में 12 अनुसूचित जाति के मंत्री होगे।

पढ़ें :- Jammu-Kashmir: बडगाम में दर्दनाक हादसा, BSF जवानों को ले जा रही बस खाई में गिरी, दो दर्जन जवान घायल

इनमें से 8 कैबिनेट मंत्री होगे और देश के 8 राज्यों से होगे। इनमें लगभग सभी अनुसूचित जातियों को प्रतिनिधित्व है। 8 अनुसूचित जनजाति के मंत्री होगे इनमें से 3 केबिनेट मंत्री होगे। पिछड़े वर्ग से 27 मंत्री मोदी मंत्रिमंडल में होगे, इनमें 5 केबिनेट मंत्री होगे। वहीं, 5 अल्पसंख्यक मंत्री हो जाएंगे, इनमें 1 मुस्लिम, 1 सिख, 1 बौद्ध, 1 ईसाई और एक 1 जैन शामिल हैं।

इसके साथ ही 11 महिला मंत्री हैं, दो केबिनेट मंत्री है, नौ महिला राज्य मंत्री हैं। मंत्रिमंडल की औसत आयु 58 वर्ष है, 14 मंत्री 50 साल के काम उम्र के मंत्री हैं। इनमें से 6 केबिनेट मंत्री हैं। बता दें कि, 46 मंत्री ऐसे हैं जिन्हें पहले भी मंत्री रहने का अनुभव है।

इनमें से 23 मंत्री पहले तीन बार मंत्री रह चुके हैं, 4 पूर्व मुख्य मंत्री हैं, 18 ऐसे मंत्री है जो राज्यों में मंत्री पद पर रह चुके हैं, 35 पूर्व विधायक हैं। इसके साथ ही मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान प्रोफेशनलिज्म का काफी ध्यान रखा जा रहा है। इसमें से 13 मंत्री पेशे से वकील हैं, 6 मंत्री पेशे से डॉक्टर हैं, 5 मंत्री पेशे से इंजीनियर हैं और 7 मंत्री ब्यूरोक्रेट रह चुके हैं।

 

पढ़ें :- श्री राधाकृष्ण जी महाराज मंदिर की जमीन को फर्जी दस्तावेजों के जरिए शोभिक गोयल ने खरीदा, ​CM से लेकर DM तक हुई शिकायत
Advertisement