Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पिछले 10 वर्षों में, हरियाणा में डबल इंजन वाली भाजपा सरकार ने लोगों को धोखे के सिवाय कुछ नहीं दिया है: मल्लिकार्जुन खरगे

पिछले 10 वर्षों में, हरियाणा में डबल इंजन वाली भाजपा सरकार ने लोगों को धोखे के सिवाय कुछ नहीं दिया है: मल्लिकार्जुन खरगे

By शिव मौर्या 
Updated Date

Haryana Assembly Elections: हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीख का एलान हो गया है। चुनाव की तारीख का एलान होते ही हरियाणा की राजनीति में सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। इसके साथ ही नेताओं की प्रतिक्रियाएं भी आनी शुरू हो गईं हैं। अब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का बयान आया है। उन्होंने कहा कि, प्रदेश से भाजपा की विदाई अब तय है।

पढ़ें :- अब तक भाजपा राजनीति का अपराधीकरण कर रही थी अब ‘अधिकारीकरण’ कर रही है : अखिलेश यादव

मल्लिकार्जुन खरगे ने एक्स पर लिखा कि, हरियाणा की जनता का इंतज़ार अब ख़त्म होने वाला है, क्योंकि प्रदेश से भाजपा की विदाई अब तय है। पिछले 10 वर्षों में, हरियाणा में डबल इंजन वाली भाजपा सरकार ने लोगों को धोखे के सिवाय कुछ नहीं दिया है। हमारे किसान और नौजवान-दोनों पीड़ित हैं। प्रदेश में बेरोज़गारी रिकॉर्ड ऊंचाई पर है। अनेक भर्ती घोटाले हुए हैं। क़ानून व्यवस्था ठप्प है। भाजपा ने राज्य के सामाजिक ताने-बाने को विभाजित करना का षड्यंत्र रचा है।

उन्होंने आगे लिखा कि, कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो हरियाणा को एक विश्वसनीय विकल्प दे सकती है। कांग्रेस छत्तीस बिरादरी को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। हमने पहले भी विकास किया है और दोबारा हरियाणा को विकास की पटरी पर लाने के लिए हम संकल्पित हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जनता तक पहुँचना चाहिए और हमारी जीत सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़नी चाहिए।

Advertisement