जयपुर। इन दिनों सावन के चलते देश भर के शिव मंदिरों में भक्तों की धूम रहती है । सावन के महीने में भोलेनाथ के नगर काशी के तरह जयपुर में भी गलता मंदिर को छोटे काशी नाम से जाना जाता है गलता मंदिर में लोगों की शिवभक्ति देखते ही बनती है। आज सावन के आखिरी रविवार को गलता में कांवड़ियों की खूब भीड़ व हलचल रही। इन दिनों जयपुर शहर के शिवालयों में हर-हर महादेव व बोल बम के जयकारे लग रहें हैं।
पढ़ें :- Viral Video : कानपुर में बुजुर्ग महिला को दबंगों ने बाल पकड़कर घसीटा, लात-घूंसों से की पिटाई, पुलिस FIR दर्ज कर जांच में जुटी
गलता मंदिर में सुबह से ही शिव भक्त कांवड़ में जल लेकर आने लगे थे। चारों तरफ सिर्फ शिव ही शिव के जयकारे लग रहें थे। भक्त नाचते हुए, हाथों में पंचरंगिया निशान लिए कांवड़ियों के साथ आगे बढ़ रहें थे। कांवड़िए गलता गेट, सूरजपोल बाजार, रामगंज बाजार, बड़ी चौपड़,आदि रास्तों से शिव मंदिर में पहुंच रहें थे। राजस्थान में जयपुर के इन मंदिरों में सावन महीनों में बहुत ही रौनक रहती है। सबसे ज्यादा भीड़ गलता मंदिर में रही। देश भर के शिव भक्त यहां भोलेनाथ को जल चढ़ाने आते हैं।