लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक वीडियो शेयर कर भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। दरअसल, वीडियो में देख रहा है कि, सांड एक युवती पर हमला कर रहा है और लोग युवती को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। इस हमले में महिला बाल-बाल मच गयी। अखिलेश यादव ने कहा कि, ये AI जेनरेटेड वीडियो नहीं है। जिन्होंने अपना नागरिक धर्म निभाया और बच्ची को बचाया, वे सभी प्रशंसा के पात्र हैं।
पढ़ें :- कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके छह जून को लौटेंगे भारत, शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से मांगा इस्तीफा
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, अगले चुनाव में जनता बुल और बुलडोज़र दोनों का इलाज कर देगी। ये भाजपाई सत्ताधीश कभी अपनी सिक्योरिटी छोड़कर सड़क पर पैदल चलें तो यही सांड उन्हें हवा में उछाल देगा।
अगले चुनाव में जनता बुल और बुलडोज़र दोनों का इलाज कर देगी।
ये भाजपाई सत्ताधीश कभी अपनी सिक्योरिटी छोड़कर सड़क पर पैदल चलें तो यही सांड उन्हें हवा में उछाल देगा।
14 दिन में समस्या के समाधान का जुमला 14 साल में भी पूरा नहीं होगा। भाजपाई झूठ के सुपर स्टॉकिस्ट हैं। झूठ भाजपा की… pic.twitter.com/K0rKiwRlZn
पढ़ें :- शिक्षा विभाग में प्रशासनिक दायित्व निर्धारण करते हुए सुधारों को गति देने की दिशा में योगी सरकार का महत्वपूर्ण कदम
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) February 3, 2026
उन्होंने आगे कहा, 14 दिन में समस्या के समाधान का जुमला 14 साल में भी पूरा नहीं होगा। भाजपाई झूठ के सुपर स्टॉकिस्ट हैं। झूठ भाजपा की राजनीति की बुनियाद है। जिन्होंने अपना नागरिक धर्म निभाया और बच्ची को बचाया, वे सभी प्रशंसा के पात्र हैं। विशेष: ये AI जेनरेटेड नहीं है।