Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. तीसरे फेज़ में कांग्रेस और INDI गठबंधन का तीसरा फ़्यूज़ उड़ गया है…विपक्षी दलों पर ​पीएम मोदी ने साधा निशाना

तीसरे फेज़ में कांग्रेस और INDI गठबंधन का तीसरा फ़्यूज़ उड़ गया है…विपक्षी दलों पर ​पीएम मोदी ने साधा निशाना

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तेलंगाना के करीमनगर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, तेलंगाना के लोगों ने पिछले 10 वर्षों में मेरा काम देखा है। आपके एक वोट ने भारत को दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना दिया। आपके एक वोट ने अनुच्छेद 370 को निरस्त कर दिया और जम्मू-कश्मीर में शांति और समृद्धि सुनिश्चित की। आपके एक वोट ने भारत को रक्षा आयातक से रक्षा निर्यातक बना दिया।

पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये

इसके साथ ही उन्होंने कहा, कल देश में तीसरे चरण का चुनाव पूरा हो गया है। तीसरे फेज़ में कांग्रेस और INDI गठबंधन का तीसरा फ़्यूज़ उड़ गया है। अभी 4 चरण का चुनाव बाकी है। जनता के आशीर्वाद से भाजपा और NDA तेजी से विजय रथ को आगे ले जा रही है। यहां आपने भाजपा सांसद की जीत पहले ही सुनिश्चित कर दी है। कांग्रेस की हार यहां इतनी पक्की है कि बहुत मुश्किल से वो किसी को चुनाव लड़ने के लिए मना पाई। BRS का यहां कोई अता-पता ही नहीं है।

उन्होंने आगे कहा कि, मैंने बहुत साल तक गुजरात में काम किया है। सारे चुनाव मैं वहां जीत जाता था। लेकिन गुजरात में भी अगर मोदी को सुबह 10 बजे बड़ी रैली करनी है तो मैं कभी नहीं कर पाता था और इतनी बड़ी संख्या में आपकी उपस्थिति हमारे प्रति आपके प्यार और समर्थन का प्रमाण है।

पीएम ने कहा, भाजपा ‘राष्ट्र-प्रथम’ के सिद्धांत पर चलती है। लेकिन दूसरी ओर, कांग्रेस और बीआरएस तेलंगाना में ‘परिवार-प्रथम’ सिद्धांत पर चलती है। कांग्रेस और बीआरएस पूरी तरह से “परिवार द्वारा, परिवार के लिए, परिवार के लिए” हैं। ये दोनों पार्टियां एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। कांग्रेस और बीआरएस को कौन जोड़ता है? कांग्रेस और बीआरएस को भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण की राजनीति और जीरो गवर्नेंस का मॉडल जोड़ती है। इसलिए, हमें तेलंगाना को इन पार्टियों के भ्रष्ट चंगुल से बचाने की जरूरत है।

पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले-यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा हो गई ऑल आउट, लखनऊ वाले दिल्ली वालों का नहीं उठा रहे हैं फ़ोन
Advertisement