Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. यूपी में दो कारों की आगे निकलने की होड़ ने ली चार दोस्तों की जान, छठ की खुशियां मातम में बदली

यूपी में दो कारों की आगे निकलने की होड़ ने ली चार दोस्तों की जान, छठ की खुशियां मातम में बदली

By santosh singh 
Updated Date

बलिया। छठ पर्व (Chhath Festival) की तैयारियों के बीच दो कारों में आगे निकलने की होड़ चार परिवारों की खुशियां छीन ले गई। देर रात दोस्तों के साथ बाजार से घर लौट रहे युवकों की तेज रफ्तार कार नगरा-बेल्थरारोड मार्ग (Nagra-Belthara Road) पर निछुआडीह मोड़ के पास अनियंत्रित होकर ताड़ के पेड़ से टकरा गई। हादसे में गौवापार गांव निवासी चार दोस्तों की मौत हो गई। दो युवकों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (Community Health Centre) में दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल दो अन्य की मऊ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। छठ पर्व की तैयारियों में जुटे परिवारों को जब हादसे की खबर मिली तो घरों में कोहराम मच गया। जिन घरों में पर्व की खुशियां मनाने की तैयारी थी, वहां मातम पसर गया।

पढ़ें :- करोड़ों की दौलत, फिर भी देसी अंदाज! दरभंगा के गांव में लुंगी-टीशर्ट पहन दालान पर बैठे संजय मिश्रा

जानकारी के अनुसार गौवापार गांव के आठ दोस्त दो कारों से नगरा बाजार गए थे। देर रात सभी दोनों कारों से घर लौट रहे थे। इसी दौरान दोनों कारों के बीच आगे निकलने की होड़ लग गई। तेज रफ्तार में चल रही एक कार निछुआडीह मोड़ के पास चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई। इसके बाद कार सड़क किनारे खड़े ताड़ के पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखचे उड़ गए और उसमें सवार चारों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को लिया कब्जे में

हादसे के बाद दूसरी कार में सवार दोस्तों और आसपास के लोगों ने तत्काल घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल दो अन्य युवकों की हालत देखते हुए उन्हें मऊ रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें लेकर मऊ जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया।

चार दोस्तों की एक साथ मौत से गौवापार गांव में मातम छाया हुआ है। छठ पर्व के मौके पर घरों में चल रही तैयारियां अचानक थम गईं। परिवारों की आंखों में अपनों को खोने का गम है तो गांव में हर कोई इस हादसे से स्तब्ध है।

पढ़ें :- अमरोहा में बेजुबान कुतिया को हवस का शिकार बनाया सरफिरा, घटना कैमरे में कैद, आरोपी हिरासत में

नगरा थानाध्यक्ष संजय मिश्र (Sanjay Mishra,  SHO, Nagra) ने बताया कि दो कारों में आठ दोस्त नगरा बाजार से देर रात घर लौट रहे थे। निछुआडीह के पास एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार चार दोस्तों की मौत हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 

Advertisement