Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. वाराणसी में एक युवक ने खुद को लगाई आग, युवती बनाती रही वीडियो

वाराणसी में एक युवक ने खुद को लगाई आग, युवती बनाती रही वीडियो

By Sushil Sah 
Updated Date

उत्तर प्रदेश। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र में रहने वाले 24 वर्षीय युवक का अपनी पत्नी के साथ मोबाइल फोन इस्तेमाल करने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद आहत होकर युवक ने अपनी बाइक से पेट्रोल निकाला और घर की सीढ़ियों पर जाकर खुद को आग लगा ली।

पढ़ें :- ACP भगत पर झूठे आरोप लगाने का दावा, दिल्ली पुलिस ने जांच के बाद किया साजिश का खुलासा

आपको बता दें कि युवक ने प्रेम विवाह किया था और वह शादी के बाद पत्नी के घर पर ही रह रहा था। इस पूरी घटना में हैरान करने वाली बात यह है कि इस दौरान युवती उसे रोकने के बजाय अपने मोबाइल से इस खौफनाक मंजर का वीडियो बनाती रही। बाद में युवक की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पानी व कपड़ों की मदद से आग पर काबू पाया।

इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और गंभीर रूप से झुलसे युवक को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों का कहना है कि युवक के शरीर का अधिकांश हिस्सा काफी गंभीर रूप से झुलस चुका है और उसकी स्थिति नाजुक है। फिलहाल, पुलिस मामले की सघनता से जांच कर रही है।

Advertisement