IND vs AFG Playing XI : धर्मशाला और लखनऊ में जीत के बाद भारतीय टीम आज अफ़गानिस्तान के ख़िलाफ़ क्लीन स्वीप के इरादे से मैदान पर उतरेगी। लेकिन, चेन्नई में कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुबमन गिल आगामी वनडे वर्ल्ड कप को ध्यान में रखकर युवा प्रतिभाओं को आजमाना चाहेंगे। ऐसे में मेजबान टीम के प्लेइंग इलेवन में कम से कम चार बदलाव की संभावना है। जिसमें तीसरे वनडे के लिए स्क्वाड में शामिल किए गए हर्षित राणा का कमबैक भी शामिल है।
पढ़ें :- वनडे टीम के चयन से पहले हार्दिक पांड्या इंग्लैंड दौरे से बाहर, विराट कोहली को साबित करनी होगी फिटनेस
बीसीसीआई ने तेज गेंदबाज हर्षित राणा को वनडे टीम में शामिल किया है और उन्हें तुरंत खेलने का मौका मिल सकता है। राणा घुटने की चोट के कारण टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए थे और उनको सर्जरी करानी पड़ी थी। जिसके कारण उन्हें IPL 2026 से बाहर होना पड़ा था। अब इस तेज़ गेंदबाज़ी करने वाले ऑलराउंडर की वापसी होगी। टेन डोशेट ने यह भी कन्फर्म किया कि नितीश रेड्डी, जो पिछला मैच नहीं खेल पाए थे, अब फिट हैं और उन्हें खेलने का मौका मिलेगा। वहीं, केएल राहुल को आराम दिया जा सकता है और ईशान विकेटकीपिंग की ज़िम्मेदारी संभाल सकते हैं। इसके अलावा, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव की जगह पर हर्षित राणा व हर्ष दुबे को मौका मिल सकता है।
तीसरे वनडे के लिए संभावित प्लेइंग इलेवन
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन : रोहित शर्मा, यशस्वी जयसवाल, शुबमन गिल (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, नितीश रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, हर्षित राणा, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव।
अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन : रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), दरविश रसूली/मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांगेयालिया खरोती, एएम ग़ज़नफ़र, मोहम्मद सलीम सफ़ी, बिलाल सामी/अज़मतुल्लाह उमरज़ई।