IND vs AFG Test, ODI Series schedule : अफ़गानिस्तान की पुरुष टीम इस साल जून में भारत का दौरा करने वाली है। इस दौरे पर भारत और अफगानिस्तान के बीच एक टेस्ट और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जानी है। जिसके शेड्यूल की घोषणा बीसीसीआई ने सोमवार को कर दी है।
पढ़ें :- क्या अजीत अगरकर की चीफ सिलेक्टर पद से हो गई छुट्टी? BCCI की रिव्यू मीटिंग से मिले संकेत
बीसीसीआई की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार, जून में भारत और अफ़गानिस्तान बीच पहले एक टेस्ट मैच खेलेगा, जिसके बाद तीन मैचों की वन-डे इंटरनेशनल (ODI) सीरीज़ होगी। टेस्ट मैच 6 जून से 10 जून, 2026 तक न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा। वनडे सीरीज़ 14 जून, 2026 को धर्मशाला में शुरू होगी, जिसके बाद के मैच लखनऊ और चेन्नई में होंगे। सभी वनडे मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से शुरू होंगे।
News Here's a look at the schedule for Afghanistan Men’s Team’s tour of India in June 2026
Details
https://t.co/OkJVip4AhJ#TeamIndia | #INDvAFG pic.twitter.com/CQhIliTf2E पढ़ें :- गंभीर की जगह लेंगे VVS लक्ष्मण! संभालेंगे टीम इंडिया के हेड कोच का पद
— BCCI (@BCCI) March 2, 2026
भारत बनाम अफगानिस्तान, टेस्ट और वनडे सीरीज का शेड्यूल
एक मात्र टेस्ट : शनिवार 06 जून 2026 सुबह 9:30 बजे, न्यू चंडीगढ़
पहला वनडे : रविवार 14 जून 2026 दोपहर 1:30 बजे, धर्मशाला
पढ़ें :- ODI World Cup 2027 : विश्व कप में पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को मिला जोंटी रोड्स का साथ, कोहली के जज्बे की भी तारीफ
दूसरा वनडे : बुधवार 17 जून 2026 दोपहर 1:30 बजे, लखनऊ
तीसरा वनडे : शनिवार 20 जून 2026 दोपहर 1:30 बजे, चेन्नई