Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs AUS WTC Final 2023: लड़खड़ाई टीम इंडिया की पारी, रोहित, शुभमन के बाद अब पुजारा भी लौटे पवेलियन

IND vs AUS WTC Final 2023: लड़खड़ाई टीम इंडिया की पारी, रोहित, शुभमन के बाद अब पुजारा भी लौटे पवेलियन

By शिव मौर्या 
Updated Date

IND vs AUS WTC Final 2023: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले की पहली पारी में टीम इंडिया की पारी लड़खड़ा गई है। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 469 रन बनाए हैं। वहीं, भारतीय टीम की शुरूआत ही खराब हो गयी। रोहित शर्मा, शुभमन गिल के बाद चेतेश्वर पुजारा भी पवेलियन लौट गए हैं। शुरूआत में ही भारत ने अपने तीन महत्वपूर्ण गंवा दिए हैं।

पढ़ें :- दो खिलाड़ियों पर अटका टी20 वर्ल्ड कप टीम का ऐलान; दुविधा में पड़े भारत के चयनकर्ता

ऐसे में भारतीय टीम के सामने बड़ी चुनौती है। कप्तान रोहित शर्मा 26 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, शुभमन गिल 15 गेंदों में 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद तीसरा विकेट तेश्वर पुजारा का गिरा और वह 25 गेंदों में सिर्फ 14 रन ही बना सके। बता दें कि, ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 469 रन बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने बड़ा स्कोर खड़ा करके भारतीय टीम के सामने बड़ी चुनौती पेश की है। ट्रेविस हेड ने सबसे ज्यादा 163 रन की पारी खेली।

वहीं, स्टीव स्मिथ ने 121 रन बनाए। इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 285 रन की साझेदारी की। एलेक्स कैरी ने 48 और डेविड वॉर्नर ने 43 रन बनाए। भारत के लिए सबसे ज्यादा चार विकेट मोहम्मद सिराज ने लिए। शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद शमी ने दो-दो विकेट लिए। रवींद्र जडेजा ने एक विकेट लिया।

Advertisement