Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs BAN Series : भारत-बांग्लादेश के बीच प्रस्तावित व्हाइट-बॉल सीरीज पर उच्चतम स्तर की बातचीत जारी, सरकार की मंजूरी का इंतजार

IND vs BAN Series : भारत-बांग्लादेश के बीच प्रस्तावित व्हाइट-बॉल सीरीज पर उच्चतम स्तर की बातचीत जारी, सरकार की मंजूरी का इंतजार

By Abhimanyu 
Updated Date

IND vs BAN White-Ball Cricket Series : शेख हसीना सरकार के तख्तापलट के बाद भारत और बांग्लादेश के बीच रिश्तों में खटास आयी है। जिसका असर सीधे तौर पर दोनों देशों के क्रिकेट पर भी पड़ा है। लेकिन, अब इन रिश्तों को सुधारने की कोशिशें तेज होती नजर आ रही है। खबर है कि भारत के प्रस्तावित बांग्लादेश दौरे पर सबसे ऊंचे स्तर पर बातचीत हो रही है और दोनों पक्ष इसके लिए मंज़ूरी मिलने की उम्मीद कर रहे हैं।

पढ़ें :- IND vs WI 2nd T20I : आज रांची में भारत और वेस्टइंडीज होंगे आमने-सामने, इस वेन्यू पर टीम इंडिया रिकॉर्ड शानदार

रेव स्पोर्ट्स की रिपोर्ट के अनुसार, अगर सब कुछ योजना के मुताबिक हुआ, तो भारत बांग्लादेश में व्हाइट-बॉल क्रिकेट की एक छोटी सी सीरीज़ खेल सकता है, लेकिन इस पर फ़ैसला सरकार को ही करना है। इस मामले में मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने बताया कि सीरीज़ होने की अच्छी संभावना है। दोनों देशों के बीच रिश्तों को सामान्य बनाने के लिए क्रिकेट का इस्तेमाल किया जा सकता है और दोनों तरफ़ से सकारात्मक नज़रिया है। फ़ैसला सरकार के सबसे ऊंचे स्तर पर लिया जाएगा और अगर सब ठीक रहा, तो यह दौरा जल्द ही हो सकता है। सूत्र ने बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस से मामले को बिगाड़ने की आशंका को नकारा है।

” रिपोर्ट के सूत्र के हवाले से एक बयान में बताया गया कि “ढाका को इस बात का गहरा अफ़सोस है कि भारत सरकार को पहले ही इस बात की चिंता जताई गई थी कि इस कार्यक्रम से हमारे द्विपक्षीय रिश्तों को फिर से पटरी पर लाने की कोशिशों पर क्या असर पड़ सकता है, फिर भी इस सार्वजनिक कार्यक्रम को आयोजित करने की इजाज़त दी गई।”शेख हसीना की वर्चुअल प्रेस ब्रीफ़िंग के बाद बांग्लादेश के पूर्व कप्तान और अवामी लीग के नेता शाकिब अल हसन के मगुरा स्थित घर पर भी हमला हुआ। हालांकि, सूत्र के मुताबिक, बांग्लादेश सरकार इस मामले को और आगे नहीं बढ़ाएगी।

गौरतलब है कि भारत का बांग्लादेश का व्हाइट-बॉल दौरा असल में अगस्त 2025 के लिए तय किया गया था, लेकिन दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड के आपसी समझौते के बाद इसे आधिकारिक तौर पर सितंबर 2026 तक टाल दिया गया था। इस साल की शुरुआत में मुहम्मद यूनुस की अगुवाई वाली अंतरिम सरकार के दौरान भारत और बांग्लादेश के बीच राजनयिक संबंध बहुत खराब हो गए थे। इसका असर क्रिकेट पर भी पड़ा।

पढ़ें :- ICC T20 Ranking Update : वेस्ट इंडीज के खिलाफ शतक बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने लगाई लंबी छलांग, टॉप-10 में हुई एंट्री
Advertisement