Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs BAN Semi-final : आज विमेंस एशिया कप के सेमी-फाइनल में भारत की बांग्लादेश से होगी भिड़ंत, जानें- किसका पलड़ा भारी

IND vs BAN Semi-final : आज विमेंस एशिया कप के सेमी-फाइनल में भारत की बांग्लादेश से होगी भिड़ंत, जानें- किसका पलड़ा भारी

By Abhimanyu 
Updated Date

IND vs BAN Semi-final : आज (10 सितंबर) विमेंस एशिया कप 2026 का सेमी-फाइनल- 1 दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। जहां सात बार की एशिया कप विजेता भारत की भिड़ंत बांग्लादेश की टीम से होने वाली है। ये मैच दोनों टीमों के लिए हर हाल में जीतना जरूरी है, क्योंकि नॉकआउट मैचों में हार आपको सीधे टूर्नामेंट से बाहर कर देगी।

पढ़ें :- IND vs HKG : आज सेमी फाइनल का टिकट कंफर्म करने उतरेगी टीम इंडिया, जानें- कब और कहां देख पाएंगे लाइव मैच

विमेंस एशिया कप 2026 में हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम बिना हारे सेमी-फाइनल में पहुंची है। लेकिन, उन्हें बांग्लादेश को हल्के में लेने की भूल नहीं करनी चाहिए, क्योंकि नॉकआउट मैचों में हालात काफी बदल जाते हैं, जहां एक खराब प्रदर्शन भारत के अब तक के शानदार अभियान को अचानक खत्म कर सकता है। हालांकि, पिछले रिकॉर्ड्स की बात करें तो भारत का पलड़ा भारी नजर आता है। दोनों टीमों के बीच खेले गए 24 मैचों में से भारत ने 21 जीते हैं, जबकि बांग्लादेश ने बाकी तीन मैचों में जीत हासिल की है।

एशिया कप के इस एडिशन में सेमीफ़ाइनल में पहुंचने तक भारत टीम के हर विभाग ने शानदार प्रदर्शन किया। ग्रुप स्टेज में उन्होंने अपने चीर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को महज 55 रनों पर समेट कर साफ संदेश दिया था कि वह कप के सबसे बड़े दावेदार हैं। हालांकि, बांग्लादेश के लिए दुबई की धीमी पिच पर गेंदबाजी उनका मजबूत पक्ष बन सकती है। ऐसे में उन्हें हल्के में लेना बड़ी भूल साबित हो सकती है।

बता दें कि भारत बनाम बांग्लादेश, विमेंस एशिया कप 2026 सेमीफाइनल-1 मैच 10 सितंबर 2026 को रात 8 बजे IST से दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत में फैंस टीवी पर Sony Sports Ten 1 SD & HD, Sony Sports Ten 3 SD & HD (हिंदी), और Sony Sports Ten 4 SD (तमिल, तेलुगु, कन्नड़) चैनल के माध्यम से मैच का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा, Sony LIV पर इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी।

पढ़ें :- IND vs THA Women's Asia Cup : आज एशिया कप में थाईलैंड से भिड़ेगा भारत, जानें- कब और कहां देख पाएंगे लाइव मैच
Advertisement