Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. IND vs ENG दूसरे टी20 पर मंडराया बारिश का खतरा, फैंस की उम्मीदों में फिर सकता है पानी

IND vs ENG दूसरे टी20 पर मंडराया बारिश का खतरा, फैंस की उम्मीदों में फिर सकता है पानी

By Harsh 
Updated Date

IND vs ENG 2nd t20 Weather Report: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार, 4 जुलाई को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाना है। हालांकि मैच शुरू होने से पहले ही फैंस के बीच एक सवाल सबसे ज्यादा चर्चा में है, क्या इस बार भी बारिश खेल बिगाड़ देगी?

पढ़ें :- क्या अजीत अगरकर की चीफ सिलेक्टर पद से हो गई छुट्टी? BCCI की रिव्यू मीटिंग से मिले संकेत

सीरीज का पहला मुकाबला भी बारिश की भेंट चढ़ गया था। उस मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 189 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया था। अभिषेक शर्मा और श्रेयस अय्यर ने अर्धशतक जड़े थे, जबकि शिवम दुबे ने भी तेजतर्रार पारी खेली थी। लेकिन भारतीय पारी खत्म होते ही मौसम ने करवट ली और मुकाबला दोबारा शुरू नहीं हो सका।

मौसम रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता

मैनचेस्टर से जो मौसम अपडेट सामने आए हैं, वे क्रिकेट प्रेमियों के लिए ज्यादा राहत देने वाले नहीं हैं। दिनभर आसमान में बादल छाए रहने और बीच-बीच में बारिश होने की संभावना जताई गई है। दोपहर से शाम तक बारिश की संभावना 45 से 51 प्रतिशत के बीच बनी हुई है। तापमान करीब 19 से 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। स्थानीय समयानुसार मुकाबला दोपहर ढाई बजे शुरू होना है, लेकिन मौसम को देखते हुए मैच पर बारिश का खतरा लगातार बना हुआ है।

क्या फिर धुल जाएगा मुकाबला?

पढ़ें :- गंभीर की जगह लेंगे VVS लक्ष्मण! संभालेंगे टीम इंडिया के हेड कोच का पद

अगर मौसम ने साथ नहीं दिया, तो दूसरा टी20 भी प्रभावित हो सकता है। क्रिकेट प्रशंसक उम्मीद कर रहे हैं कि इस बार बारिश ज्यादा देर तक बाधा न बने और उन्हें पूरा मुकाबला देखने को मिले। हालांकि मौसम विभाग के अनुमान ने आयोजकों और फैंस दोनों की चिंता बढ़ा दी है।

बारिश नहीं हुई तो देखने को मिल सकता है रन बरसाने वाला मैच

ओल्ड ट्रैफर्ड की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार मानी जाती है। यहां पिछले मुकाबलों में बड़े स्कोर देखने को मिले हैं। ऐसे में यदि मौसम साफ रहा, तो भारत और इंग्लैंड के बीच एक हाईस्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है। भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन के लिए यह मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा है। पिछले मैचों में बड़ी पारी नहीं खेल पाने के कारण उन पर दबाव बढ़ गया है। माना जा रहा है कि अगर इस मैच में भी उनका बल्ला नहीं चला, तो टीम प्रबंधन युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को मौका देने पर विचार कर सकता है। अब सबकी निगाहें मैनचेस्टर के आसमान पर टिकी हैं। सवाल सिर्फ इतना है क्या आज क्रिकेट जीतेगा या फिर बारिश?

Advertisement