Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. ‘न्यू चैप्टर’ लिखकर वैभव ने बढ़ाई हलचल, क्या आज मैनचेस्टर में होगा इंतजार खत्म?

‘न्यू चैप्टर’ लिखकर वैभव ने बढ़ाई हलचल, क्या आज मैनचेस्टर में होगा इंतजार खत्म?

By Harsh Gautam 
Updated Date

IND VS ENG 2nd t20: भारतीय क्रिकेट फैंस की निगाहें इस वक्त एक ही सवाल पर टिकी हुई हैं, क्या युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भारतीय क्रिकेटर को आखिरकार टीम इंडिया की जर्सी में डेब्यू करने का मौका मिलने जा रहा है? आयरलैंड दौरे पर मौका नहीं मिलने और इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में बाहर रहने के बाद अब मैनचेस्टर में खेले जाने वाले दूसरे टी20 मुकाबले से पहले चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। इन तमाम अटकलों के बीच वैभव सूर्यवंशी की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।

पढ़ें :- भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड ने घोषित की टीम, दो नए चेहरों को मिला मौका

एक इंस्टाग्राम स्टोरी और शुरू हो गई चर्चा

मैच से कुछ घंटे पहले वैभव सूर्यवंशी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए सिर्फ दो शब्द लिखे— न्यू चैप्टर। बस फिर क्या था, सोशल मीडिया पर इसे लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। फैंस इसे उनके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में संभावित डेब्यू का संकेत मान रहे हैं। सोशल मीडिया में लोगों का कहना है कि वैभव आज भारतीय टीम के लिए डेब्यू कर अपना न्यू चैप्टर शुरु कर सकते है,और यह पोस्ट इसी बात का संकेत है। तो वहीं कई लोगों की प्रतिक्रिया है कि अगर वैभव आज मैदान पर उतरते हैं, तो यह उनके क्रिकेट करियर का सबसे बड़ा और यादगार दिन साबित होगा।

डेब्यू को लेकर बंटी हुई है क्रिकेट दुनिया

पढ़ें :- वैभव सूर्यवंशी को मौका न मिलने पर एबी डिविलियर्स ने कहा- अब इंतजार कराने का कोई मतलब नहीं

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका देने की मांग पिछले कुछ समय से लगातार उठ रही है। खासकर शुरुआती मैचों में टीम के प्रदर्शन को देखते हुए कई पूर्व क्रिकेटर और प्रशंसक उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की वकालत कर रहे हैं। हालांकि, क्रिकेट जगत की राय इस मुद्दे पर एक जैसी नहीं है। एक पक्ष का मानना है कि युवा प्रतिभा को जल्द मौका देकर तैयार किया जाना चाहिए, जबकि दूसरा पक्ष मानता है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जल्दबाजी नुकसानदायक भी साबित हो सकती है।

टीम मैनेजमेंट ने दिए थे अलग संकेत

दूसरे टी20 मुकाबले से पहले भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में वैभव के डेब्यू को लेकर संयमित प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने स्पष्ट किया था कि टीम प्रबंधन किसी भी युवा खिलाड़ी को लेकर जल्दबाजी के पक्ष में नहीं है। मोर्केल ने कहा था कि टीम के पास पहले से ही अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन जैसे स्थापित टी20 बल्लेबाज मौजूद हैं और टीम प्रबंधन अपने खिलाड़ियों पर भरोसा बनाए रखना चाहता है।

क्या आज पूरा होगा सपना?

टीम इंडिया की जर्सी पहनना हर भारतीय क्रिकेटर का सपना होता है और वैभव सूर्यवंशी भी इस सपने को साकार करने के बेहद करीब दिखाई दे रहे हैं। अब सभी की निगाहें मैनचेस्टर के मैदान पर टिकी हैं जहां कुछ ही घंटों में यह साफ हो जाएगा कि वैभव की “न्यू चैप्टर” वाली पोस्ट सिर्फ एक भावनात्मक संदेश थी या फिर भारतीय क्रिकेट में एक नए सितारे की एंट्री का संकेत।

पढ़ें :- वैभव सूर्यवंशी को मौका अब नहीं तो कब? ज्यादा देरी आत्मविश्वास और फॉर्म पर डाल सकती है असर
Advertisement