Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs IRE : जियो हॉटस्टार नहीं… इस ऐप पर लाइव देख पाएंगे भारत बनाम आयरलैंड टी20, नोट कर लें डेट-टाइम और स्ट्रीमिंग की डिटेल्स

IND vs IRE : जियो हॉटस्टार नहीं… इस ऐप पर लाइव देख पाएंगे भारत बनाम आयरलैंड टी20, नोट कर लें डेट-टाइम और स्ट्रीमिंग की डिटेल्स

By Abhimanyu 
Updated Date

IND vs IRE T20I Live Streaming : आयरलैंड और भारत के खिलाफ दो टी20आई मैचों के सीरीज का आगाज 26 जून होने वाला है। जिसके लिए भारतीय टीम बेलफास्ट पहुंच चुकी है। इस सीरीज में मेहमान टीम की अगुवाई श्रेयस अय्यर करने वाले हैं, जबकि वैभव सूर्यवंशी, प्रिंस यादव और सूर्यांश शेडगे जैसे नए चेहरों के पास डेब्यू का सुनहरा मौका होगा। हालांकि, फैंस के लिए ये जानना बेहद जरूरी है कि वह भारत में इन मैचों को कब और कहां लाइव देख सकेंगे। आइये आयरलैंड बनाम भारत, टी20आई सीरीज के शेड्यूल और लाइव स्ट्रीमिंग के बारे में जान लेते हैं-

पढ़ें :- IND vs AFG: अपने ही घर में पराई होगी टीम इंडिया, दिल्ली में भारतीय खिलाड़ियों को मिलेगा मेहमानों वाला ड्रेसिंग रूम

कब और कहां खेले जाएंगे आयरलैंड बनाम भारत, टी20आई सीरीज के मैच? 

आयरलैंड बनाम भारत, टी20आई सीरीज का आगाज शुक्रवार 26 जून 2026 से होने वाला है। सीरीज के दोनों मैच बेलफास्ट के स्टरनमेंट क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जाएंगे। जिसमें पहला मैच 26 जून और दूसरा मैच 28 जून को खेला जाना है। ये दोनों मैच भारतीय समयानुसार, शाम को 6 बजे से शुरू होंगे। 72 घंटे के अंदर इस सीरीज का नतीजा आ जाएगा।

कब और कहां लाइव देख पाएंगे आयरलैंड बनाम भारत, टी20आई सीरीज के मैच? 

आयरलैंड बनाम भारत, टी20आई सीरीज के मैचों का लाइव टेलीकास्ट में भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल पर होगा। इसके अलावा, भारतीय फैंस सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकेंगे।

पढ़ें :- IND vs AFG : कल से भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जाएगी टी20आई सीरीज, जानें- कब और कहां देख पाएंगे लाइव मैच
Advertisement