IND vs NZ 2nd ODI : पहले वनडे में न्यूजीलैंड विमेंस को धूल चटाने के बाद स्मृति मंधाना की अगुवाई टीम इंडिया के पास आज सीरीज में अजेय बढ़त बनाने का मौका होगा। इससे पहले बीते गुरुवार को खेले गए तीन मैचों की सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया ने 59 रनों से जीत दर्ज की थी। इस मैच में दीप्ति शर्मा ने 41 रन की पारी खेली थी और एक विकेट भी चटकाया था। उनके शानदार प्रदर्शन ने इंडिया विमेंस को जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। वहीं, सीरीज में 1-0 से पिछड़ने के बाद सोफी डिवाइन की न्यूजीलैंड विमेंस सीरीज बचाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। आइये, जानते हैं कि इंडिया विमेंस बनाम न्यूजीलैंड विमेंस दूसरा वनडे मैच कब-कहां खेला जाएगा और इस मैच को कैसे लाइव देख पाएंगे-
पढ़ें :- क्रिकेटर अमित मिश्रा पर पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- ससुराल वाले करते थे उत्पीड़न, आत्महत्या का बनाते थे दबाव
इंडिया विमेंस बनाम न्यूजीलैंड विमेंस दूसरा वनडे मैच कब खेला जाएगा?
इंडिया विमेंस बनाम न्यूजीलैंड विमेंस दूसरा वनडे मैच रविवार 27 अक्टूबर को खेला जाएगा।
इंडिया विमेंस बनाम न्यूजीलैंड विमेंस दूसरा वनडे मैच कहां खेला जाएगा?
इंडिया विमेंस बनाम न्यूजीलैंड विमेंस दूसरा वनडे मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
पढ़ें :- चिराग पासवान या निशांत कुमार कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री, दोनों दलों के विधायक ने रखी अपनी मांग
इंडिया विमेंस बनाम न्यूजीलैंड विमेंस दूसरा वनडे मैच शुरू होगा?
इंडिया विमेंस बनाम न्यूजीलैंड विमेंस दूसरा वनडे मैच भारतीय समयानुसार, रविवार 27 अक्टूबर दोपहर 1.30 बजे शुरू होगा।
इंडिया विमेंस बनाम न्यूजीलैंड विमेंस दूसरा वनडे मैच टीवी पर कहां देख पाएंगे?
इंडिया विमेंस बनाम न्यूजीलैंड विमेंस दूसरा वनडे मैच भारत में स्पोर्ट्स 18 टीवी चैनल लाइव देखा जा सकेगा।
इंडिया विमेंस बनाम न्यूजीलैंड विमेंस दूसरे वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
पढ़ें :- कोविड-19 वैक्सीन दुष्प्रभाव पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, कहा- केंद्र मुआवजा नीति बनाए, ताकि पीड़ितों को गंभीर नुकसान होने पर मिल सके राहत
इंडिया विमेंस बनाम न्यूजीलैंड विमेंस दूसरे वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमाज ऐप पर देखी जा सकेगी।