Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs NZ 3rd ODI : इंदौर में भारत नहीं हारा एक भी वनडे मैच, इस बल्लेबाज ने जड़ा था दोहरा शतक

IND vs NZ 3rd ODI : इंदौर में भारत नहीं हारा एक भी वनडे मैच, इस बल्लेबाज ने जड़ा था दोहरा शतक

By Abhimanyu 
Updated Date

IND vs NZ 3rd ODI : राजकोट वनडे में न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की थी। जिसके साथ ही तीन मैचों की वनडे सीरीज 1-1 के बराबरी पर है। यानि भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा मैच सीरीज डिसाइडर होने वाला है, जो इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। जहां मेजबान टीम के आंकड़े बेहद शानदार रहे हैं।

पढ़ें :- BCCI ने टीम इंडिया को T20 वर्ल्ड कप 2026 के ऐतिहासिक जीत पर 131 करोड़ रुपये इनाम का किया ऐलान

होलकर क्रिकेट स्टेडियम में पहला वनडे मैच 2006 में खेला गया था। यह मैदान तब से अब तक कुल 7 वनडे मैचों की मेजबानी कर चुका है। इस दौरान भारत ने सभी मैचों में विरोधी टीमों को पटखनी दी है। जिसमें टीम ने 5 बार स्कोर का सफल बचाव किया है, जबकि 2 बार सफल रनचेज़ किया है। इंदौर में भारत और न्यूजीलैंड के बीच एक बार भिड़ंत हो चुकी है। जनवरी 2023 में खेले गए उस मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 90 रनों से मात दी थी।

पहली पारी में भारत ने खड़े किए विशाल स्कोर

इंदौर में भारत ने पहली पारी में विशाल स्कोर खड़े किए हैं। जिसमें सबसे बड़ा स्कोर- 418/5 रन है, जो भारत ने 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाया था। इसके अलावा, मेजबान टीम ने 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 399/5 और न्यूजीलैंड के विरुद्ध 385/9 का स्कोर बनाया था। यहां भारत का सबसे कम स्कोर- 247/9 रहा है, जो साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2015 में टीम ने बनाया था।

सहवाग ने जड़ा था दोहरा शतक

पढ़ें :- T20 World Cup 2026 Prize Money : चैंपियन और रनर-अप टीम होगीं पैसों की बरसात, सेमी-फाइनलिस्ट पर भी होगी माला-माल

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के नाम इंदौर में सबसे बड़े निजी स्कोर का रिकॉर्ड है। सहवाग ने 2011 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ 149 गेंदों 219 रन बनाए थे। इस पारी के बदौलत भारत ने वेस्ट इंडीज को 419 रनों का लक्ष्य दिया था और 153 रनों से बड़ी जीत दर्ज की थी।

Advertisement