Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs NZ, 2nd Test LIVE : दूसरे दिन का खेल खत्म, टीम इंडिया को 332 रनों की बढ़त,मयंक-पुजारा क्रीज पर डटे

IND vs NZ, 2nd Test LIVE : दूसरे दिन का खेल खत्म, टीम इंडिया को 332 रनों की बढ़त,मयंक-पुजारा क्रीज पर डटे

By संतोष सिंह 
Updated Date

IND vs NZ, 2nd Test LIVE : मुंबई टेस्ट (Mumbai Test) के दूसरा दिन कमजोर रोशनी की वजह से समय से पहले समाप्त हो गया है। वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में भारत ने पहली पारी में 325 रन बनाए। मयंक अग्रवाल ने सर्वाधिक 150 रन बनाए और अक्षर पटेल (52) ने अपना पहला टेस्ट अर्धशतक लगाया। वहीं न्यूजीलैंड की (New Zealand) तरफ से स्पिनर एजाज पटेल ने सभी 10 विकेट अपने नाम किए। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम महज 62 रन के स्कोर पर ही सिमट गई। भारत की तरफ से अश्विन ने चार और सिराज ने तीन विकेट झटके।

पढ़ें :- भारत की यात्रा टालकर चीन पहुंचे एलन मस्क; जानें क्या रही टेस्ला के CEO की मजबूरियां

भारतीय टीम (Indian team) ने दूसरी पारी में 263 रन की बढ़त के साथ आगे खेलना शुरू किया और बिना कोई विकेट गंवाए 69 रन बना लिए। मयंक अग्रवाल (38*) और चेतेश्वर पुजारा (29*) की सलामी जोड़ी क्रीज पर बनी हुई है।

टेस्ट में भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड का सबसे कम टोटल

62 रन, मुंबई (2021)*
94 रन, हैमिल्टन (2002)
100 रन, वेलिंग्टन (1981)
101 रन, ऑकलैंड (1968)
105 रन, ऑकलैंड (2014)
124 रन, हैदराबाद (1988)

पढ़ें :- 'संघ ने कुछ समूहों को आरक्षण देने का विरोध नहीं किया...फैलाया जा रहा फेक वीडियो', राहुल के आरोपों के बाद RSS प्रमुख का बयान

न्यूजीलैंड की टीम महज 62 रन पर ढेर 

भारतीय टीम (Indian Team) की पहली पारी के 325 रन के जवाब में न्यूजीलैंड की टीम महज 62 रन पर ही ढेर हो गई है। इसी के साथ टीम इंडिया (Team India) के पास 263 रनों की मजबूत बढ़त हो गई है। न्यूजीलैंड की तरफ से काइल जेमीसन ने सबसे अधिक 17 रन बनाए। जबकि भारत की तरफ से अश्विन ने चार, सिराज ने तीन और अक्षर ने दो विकेट चटकाए।

 

Advertisement