Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. IND vs PAK Hockey World Cup : आज भारत-पाकिस्तान की हॉकी वर्ल्ड कप में होगी भिड़ंत, जानें- अब तक किसका पलड़ा भारी

IND vs PAK Hockey World Cup : आज भारत-पाकिस्तान की हॉकी वर्ल्ड कप में होगी भिड़ंत, जानें- अब तक किसका पलड़ा भारी

By Abhimanyu 
Updated Date

IND vs PAK Hockey World Cup : बेल्जियम और नीदरलैंड्स 2026 में खेले जा रहे FIH हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में आज भारतीय टीम का सामना पाकिस्तान से होगा। अगर भारत यह मुकाबला जीतता है तो 6 अंक के साथ अगले राउंड के लिए क्वालिफाई कर जाएगा। पाकिस्तान के खिलाफ भारत पिछले 10 साल से कोई मैच नहीं हारा है। वहीं, वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच 5 मुकाबले खेले गए हैं। भारत 3 मैच जीता है, जबकि पाकिस्तान को 2 मैच में जीत मिली है।

पढ़ें :- भारतीय हॉकी जर्सी विवाद: खरगे बोले-यह पहचान केवल जर्सी के रंग की नहीं, बल्कि भारतीय खेलों की है एक विरासत

भारत बनाम पाकिस्तान, हॉकी वर्ल्ड कप पूल D का अहम मैच भारतीय समयानुसार, बुधवार शाम 6:30 बजे से खेला जाएगा। इस मैच को स्टार स्पोर्ट्स सेलेक्ट 2 (SD+HD) + खेल & जियोहॉटस्टार + DD स्पोर्ट्स (DD फ्री डिश) पर लाइव देख सकते हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक 19 मैच हुए हैं। इनमें भारत 17 मैच जीता, जबकि 2 ड्रॉ रहे। पाकिस्तान ने आखिरी बार साउथ एशियन गेम्स 2016 के फाइनल में भारत को 1-0 से हराया था। दोनों टीमों की वर्ल्ड कप में पिछली भिड़ंत 2010 में हुई थी। नई दिल्ली में हुए इस मैच में भारत ने पाकिस्तान को 4-1 से धूल चटाई थी।

सबसे दिलचस्प बात यह है कि वैगनर स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच 1973 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेला गया था। उसी मैदान पर दोनों टीमें फिर एक बार आमने-सामने होंगी। 1973 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 1-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। उम्मीद है कि भारत बुधवार को जीत दर्ज करके उस ऐतिहासिक जीत की यादों को फिर ताजा करेगा।

Advertisement