Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs PAK : भारत ने पाकिस्तान को दिया 212 रनों का विशाल लक्ष्य, अभिषेक-तिलक की तूफानी फिफ्टी

IND vs PAK : भारत ने पाकिस्तान को दिया 212 रनों का विशाल लक्ष्य, अभिषेक-तिलक की तूफानी फिफ्टी

By Abhimanyu 
Updated Date

IND vs PAK : एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट इवेंट के फाइनल में आज भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने हैं। इस मैच में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है और टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 211 रन स्कोर बोर्ड पर लगा दिये हैं। जिसमें अभिषेक शर्मा की 61 रनों और तिलक वर्मा की 51 रनों की तूफानी पारी शामिल रही। अब पाकिस्तान को जीत के लिए एक बड़ा लक्ष्य का पीछा करना है।

पढ़ें :- IND vs PAK Final : भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, टीम की गोल्ड मेडल पर होगी नजर

जापान के निशिन में खेले जा रहे इस मैच में अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी की सलामी जोड़ी ने भारत को तेज शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 2 ओवर में 28 रन जोड़े। सूर्यवंशी एक अच्छी शुरुआत के बाद 15 रन बनाकर सईम अयूब का शिकार बनें। इसके बाद संजू सैमसन भी सस्ते में पवेलियन लौट गए। लेकिन, अभिषेक ने प्रहार जारी रखा। उन्हें कप्तान श्रेयस अय्यर का कुछ समय तक साथ मिला। अभिषेक के आउट होने के बाद अय्यर और ईशान किशन ने समझदारी के साथ पारी को आगे बढ़ाया।

14वें और 15वें ओवर में पहले ईशान, फिर अय्यर भी पवेलियन लौट गए। इसके बाद तिलक वर्मा और शिवम दुबे ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की कुटाई शुरू कर दी। दोनों ने टीम के स्कोर को 200 के करीब पहुंचाया। दुबे के आउट होने के बाद तिलक ने प्रहार जारी रखा। तिलक 22 गेंदों में 51 रन बनाकर नाबाद लौटे। अब पाकिस्तान को जीत के लिए 212 रन बनाने हैं।

Advertisement