IND vs PAK Women’s Junior Hockey Asia Cup : जंग का मैदान हो या फिर खेल का मैदान, भारत ने हमेशा पाकिस्तान को धूल चटाई है। लेकिन, विमेंस जूनियर हॉकी एशिया कप में टीम इंडिया ने पाकिस्तान की जो हालत की है, उसके बारे में पड़ोसी देश की टीम कभी सोचा भी नहीं होगा। भारत की जूनियर विमेन हॉकी टीम ने पाकिस्तान को 19-0 से हराकर जूनियर हॉकी एशिया कप के सेमीफ़ाइनल में जगह बना ली है।
पढ़ें :- टीम इंडिया एशियन गेम्स के सेमी-फाइनल में पहुंची, साउथ कोरिया के खिलाफ दर्ज की सबसे बड़ी जीत
दरअसल, गुरुवार को चीन के मोकी में खेले गए क्वार्टर-फ़ाइनल मैच में पाकिस्तान को 19-0 से हराकर भारत ने 2026 महिला जूनियर एशिया कप के सेमी-फ़ाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। पिछली बार की चैंपियन टीम जापान, मलेशिया और दक्षिण कोरिया को हराकर पहले ही अपने ग्रुप में टॉप पर रही थी। अब फ़ाइनल में जगह बनाने के लिए उनका मुक़ाबला दक्षिण कोरिया और मलेशिया के बीच होने वाले क्वार्टर-फ़ाइनल के विजेता से होगा।
टीम इंडिया ने पहले दो क्वार्टर में पाँच गोल, तीसरे में तीन और आख़िरी क्वार्टर में छह गोल किए गए। उन्होंने सातवें मिनट में पूजा साहू के गोल से बढ़त बनाई और पूरे मैच में गोल करना जारी रखा। दो मिनट बाद रोशनी ऐंड ने बढ़त को दोगुना कर दिया, जिसके बाद तनुश्री दिनेश काडू, सुखवीर कौर और सानिका चंद्रकांत माने ने और गोल किए।