Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs SA : टी20 वर्ल्ड कप में भारत और साउथ अफ्रीका का 7 बार हुआ आमना-सामना, जानें- किसका पलड़ा भारी

IND vs SA : टी20 वर्ल्ड कप में भारत और साउथ अफ्रीका का 7 बार हुआ आमना-सामना, जानें- किसका पलड़ा भारी

By Abhimanyu 
Updated Date

IND vs SA Head to Head : टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर-8 स्टेज के मुकाबले 21 फरवरी से खेले जाएंगे। सुपर-8 में पहला मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाना है। इसके बाद रविवार को दो मुकाबले खेले जाने हैं। जिसमें शाम के मुकाबले में पिछले एडिशन की विजेता और उपविजेता टीमें आमने-सामने होंगी। यानी भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच खेला जाना है। दोनों टीमों के हालिया फॉर्म को देखते हुए एक कड़े मुकाबले की उम्मीद की जा सकती है।

पढ़ें :- पाकिस्तान के स्टार स्पिनर मोहम्मद नवाज पर ICC की बड़ी कार्रवाई, डोपिंग उल्लंघन में 3 महीने का बैन

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाने वाला यह मैच भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट का आठवां मुकाबला होगा। इससे पहले दोनों टीमों का सात बार आमना-सामना हुआ है। जिसमें 2024 का फाइनल भी शामिल है। इस दौरान 5 जीत के साथ भारत का पलड़ा भारी रहा है, जबकि साउथ अफ्रीका को सिर्फ 2 जीत हासिल हुई है। हालांकि, साउथ अफ्रीका को हल्के में नहीं ले सकते, क्योंकि ये टीम किसी भी बड़ी टीम को हराने में सक्षम है। इसके अलावा, उनके खिलाड़ियों को भारत में खेलने का काफी अनुभव भी है।

टी20 वर्ल्ड कप में भारत-साउथ अफ्रीका का आमना-सामना

साल 2024 : भारत 7 रन से जीता (फाइनल)

साल 2022 : साउथ अफ्रीका 5 विकेट से जीता (सुपर 12 स्टेज)

पढ़ें :- T20 World Cup 2026 : भारत ने जीता टॉस, पाकिस्तान के खिलाफ पहले चुनी बल्लेबाजी, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11

साल 2014 : भारत 6 विकेट से जीता (सेमी-फाइनल)

साल 2012 : भारत 1 रन से जीता (सुपर 8 स्टेज)

साल 2010 : भारत 14 रन से जीता (ग्रुप मैच)

साल 2009 : साउथ अफ्रीका 12 रन से जीता (ग्रुप मैच)

साल 2007 : भारत 37 रन से जीता (ग्रुप मैच)

पढ़ें :- CSK का कप्तान बनने के डिमांड पर संजू ने तोड़ी चुप्पी
Advertisement