1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. T20 World Cup 2026 : भारत ने जीता टॉस, पाकिस्तान के खिलाफ पहले चुनी बल्लेबाजी, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11

T20 World Cup 2026 : भारत ने जीता टॉस, पाकिस्तान के खिलाफ पहले चुनी बल्लेबाजी, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारतीय टीम महिला टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) में आज अपने अभियान का आगाज कर रही है। पहला मुकाबला पाकिस्तान से बर्मिंघम में हो रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। भारत ने टॉस जीतकर पाकिस्तान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। भारतीय टीम महिला टी20 विश्व कप 2026 (T20 World Cup 2026) में आज अपने अभियान का आगाज कर रही है। पहला मुकाबला पाकिस्तान से बर्मिंघम में हो रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। भारत ने टॉस जीतकर पाकिस्तान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। कप्तान हरमनप्रीत कौर (Captain Harmanpreet Kaur) ने बताया कि भारती फुलमाली आज खेल रही हैं। टीम इंडिया इस मैच में तीन स्पिनर्स और दो तेज गेंदबाजों के साथ खेल रही है।

पढ़ें :- पाकिस्तान के स्टार स्पिनर मोहम्मद नवाज पर ICC की बड़ी कार्रवाई, डोपिंग उल्लंघन में 3 महीने का बैन

पिछले साल वनडे विश्व कप जीतने वाली हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की अगुआई में भारत की नजरें लगातार दूसरे आईसीसी खिताब पर लगी हैं। पाकिस्तान के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड भी बेहतरीन रहा है और टीम अगर इस लय को बरकरार रखती है तो उसे फायदा होगा। भारत अगर पहला मैच जीतती है तो उसका मनोबल बढ़ेगा। भारतीय टीम कठिन ग्रुप में है जिसमें ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका जैसी मजबूत टीमें भी शामिल हैं। भारत के लिए राहत की बात यह है कि जिस टीम ने पिछले साल वनडे विश्व कप जीता था, उस टीम की ज्यादातर खिलाड़ी टी20 विश्व कप टीम का भी हिस्सा हैं।

पढ़ें :- CSK का कप्तान बनने के डिमांड पर संजू ने तोड़ी चुप्पी

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...