लखनऊ। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज लखनऊ के इकाना स्टेडियम (Ekana Stadium) में खेला जाएगा। इस मुकाबले में टीम इंडिया की नजरें सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने पर होंगी। फिलहाल सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की टीम 2-1 से आगे चल रही है।
पढ़ें :- IND vs WI Toss : भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का किया फैसला, इस युवा खिलाड़ी का वनडे में डेब्यू
चौथे टी20 मैच के टॉस में देरी
UPDATE Toss in Lucknow has been delayed due to excessive fog.
Next inspection at 6:50 PM.
पढ़ें :- गंभीर की जगह लेंगे VVS लक्ष्मण! संभालेंगे टीम इंडिया के हेड कोच का पद
Updates
https://t.co/4k14nZK04L#TeamIndia | #INDvSA | @IDFCFIRSTBank — BCCI (@BCCI) December 17, 2025
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला लखनऊ में खेला जाना है। घने कोहरे की वजह से टॉस में देरी हुई है। 6:50 बजे अंपायर निरीक्षण करेंगे।
सूर्यकुमार पर रहेंगी नजरें
पढ़ें :- कप्तानी छिनने के बाद सूर्यकुमार यादव का बड़ा बयान, बोले- 2028 लॉस एंजिल्स ओलिंपिक और टी-20 वर्ल्ड कप तक कप्तानी करने की थी उम्मीद
भारत के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव का फॉर्म चिंता का विषय बना हुआ है। अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप को देखते हुए सूर्यकुमार का जल्द लय में आना जरूरी है। अगर वह इस मैच में भी रन बनाने में असफल रहे तो उन पर दबाव और बढ़ जाएगा।
कुलदीप की बरकरार रह सकती है जगह
अक्षर पटेल के बीमारी के कारण सीरीज से बाहर होने के बाद भारत ने शाहबाज अहमद को टीम में शामिल किया है जिससे कुलदीप यादव को अधिक मौके मिल सकते हैं। निजी कारणों से पिछला मैच नहीं खेलने के बाद जसप्रीत बुमराह की उपलब्धता को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। उनकी अनुपस्थिति में अर्शदीप सिंह पिछले मुकाबले में मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए, जबकि हर्षित राणा ने भी धर्मशाला में उनका अच्छा साथ दिया।