Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs SA ODI Series: कब-कहां खेले जाएंगे भारत बनाम साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज के मैच? देखें- पूरा शेड्यूल और लाइव स्ट्रीमिंग की डिटेल्स

IND vs SA ODI Series: कब-कहां खेले जाएंगे भारत बनाम साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज के मैच? देखें- पूरा शेड्यूल और लाइव स्ट्रीमिंग की डिटेल्स

By Abhimanyu 
Updated Date

IND vs SA ODI Series: गुवाहाटी में साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की 408 रनों से शर्मनाक हार के साथ ही टेस्ट सीरीज का समाप्त हो गयी है। अब दोनों टीमों की व्हाइट बॉल क्रिकेट में भिड़ंत होने वाली है। जिसमें भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज एक बार फिर नीली जर्सी में नजर आएंगे। आइये जानते हैं कि भारत बनाम साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज के मैच कब और कहां खेले जाएंगे? और इन मैचों को लाइव कैसे देख सकेंगे-

पढ़ें :- क्या अजीत अगरकर की चीफ सिलेक्टर पद से हो गई छुट्टी? BCCI की रिव्यू मीटिंग से मिले संकेत

भारत बनाम साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल

पहला वनडे मैच: भारत बनाम साउथ अफ्रीका पहला वनडे मैच रविवार 30 नवंबर 2025 को भारतीय समयानुसार दोपहर 01:30 बजे से खेला जाएगा। इससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर 01:00 बजे मैच के लिए टॉस होगा। यह मैच रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में आयोजित किया जाएगा।

दूसरा वनडे मैच: भारत बनाम साउथ अफ्रीका दूसरा वनडे मैच बुधवार 3 दिसंबर 2025 को भारतीय समयानुसार दोपहर 01:30 बजे से खेला जाएगा। इससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर 01:00 बजे मैच के लिए टॉस होगा। यह मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।

तीसरा वनडे मैच: भारत बनाम साउथ अफ्रीका तीसरा वनडे मैच शनिवार 6 दिसंबर 2025 को भारतीय समयानुसार दोपहर 01:30 बजे से खेला जाएगा। इससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर 01:00 बजे मैच के लिए टॉस होगा। यह मैच विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।

पढ़ें :- ODI World Cup 2027 : विश्व कप में पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को मिला जोंटी रोड्स का साथ, कोहली के जज्बे की भी तारीफ

कैसे लाइव देख पाएंगे भारत बनाम साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज के मैच

भारत बनाम साउथ अफ्रीका, वनडे सीरीज के मैचों का लाइव टेलीकास्ट भारत में स्टार स्पोर्ट्स पर किया जाएगा। इसके अलावा, भारतीय फैंस के लिए वनडे मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग JioCinema ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

Advertisement