Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs SA T20 Live : भारत ने उगली आग, 9 रन पर दक्षिण अफ्रीका की आधी टीम आउट, छह गेंदों में तीन विकेट लेकर छाए अर्शदीप

IND vs SA T20 Live : भारत ने उगली आग, 9 रन पर दक्षिण अफ्रीका की आधी टीम आउट, छह गेंदों में तीन विकेट लेकर छाए अर्शदीप

By संतोष सिंह 
Updated Date

IND vs SA T20 Live : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज तिरुवनंतपुरम में खेला जा रहा है। तीसरे ओवर में दक्षिण अफ्रीका को पांचवां झटका लगा। दीपक चाहर ने एकबार फिर कहर बरपाते हुए ओवर की तीसरी गेंद पर ट्रिस्टन स्टब्स को अर्शदीप सिंह के हाथों कैच कराया। दक्षिण अफ्रीका के चार खिलाड़ी खाता भी नहीं खोल सके। इनमें कप्तान बावुमा, राइली रूसो, मिलर और स्टब्स शामिल हैं। तीन ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका स्कोर पांच विकेट पर 14 रन है। फिलहाल वेन पार्नेल और एडेन मार्करम क्रीज पर हैं।

पढ़ें :- सेम सेक्स संबंधों पर होगी 15 साल की कैद; ट्रांसजेंडरों को भी जेल, इस देश ने पारित किया सख्त कानून

दूसरे ओवर में दक्षिण अफ्रीका को तीन और झटके लगे। दीपक चाहर के बाद अर्शदीप सिंह ने कहर बरपाया। उन्होंने छह गेंदों में तीन विकेट झटके। दूसरे ओवर की पहली गेंद पर अर्शदीप ने क्विंटन डिकॉक को क्लीन बोल्ड किया। वह एक रन बना सके। इसके बाद पांचवीं गेंद पर अर्शदीप ने राइली रूसो को विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया। अर्शदीप ने ओवर की आखिरी गेंद पर डेविड मिलर को क्लीन बोल्ड किया।

दक्षिण अफ्रीका को पहले ही ओवर में एक के स्कोर पर झटका लगा है। टीम में वापसी कर रहे तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कप्तान तेम्बा बावुमा को ओवर की आखिरी गेंद पर क्लीन बोल्ड किया। चाहर ने शानदार इन स्विंग बॉल पर बावुमा को बोल्ड किया। बावुमा खाता भी नहीं खोल सके।

Advertisement