कटक। दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के कप्तान एडेन मार्करम (Captain Aiden Markram) ने भारत के खिलाफ पहले टी20 मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। कप्तान सूर्यकुमार यादव (Captain Suryakumar Yadav) ने टॉस दौरान बताया कि संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा और कुलदीप यादव इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। गिल और हार्दिक की वापसी भारतीय टीम और भी मजबूत हुई है।
पढ़ें :- वैभव सूर्यवंशी को क्यों नहीं मिला मौका? कोच गंभीर बोले- खिलाड़ी 15 का हो या 30 का मौके का इंताजार करना होगा
गिल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट मैच में गर्दन में अकड़न के कारण बाहर हो जाने के बाद वापसी कर रहे हैं। यह तय है कि गिल अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करेंगे और तीसरे स्थान पर कप्तान सूर्यकुमार यादव उतरेंगे। भारत के लिए हार्दिक की वापसी भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। एशिया कप के दौरान क्वाड्रिसेप्स की चोट के कारण दो महीने से अधिक समय तक बाहर रहने वाले इस ऑलराउंडर ने शानदार वापसी करते हुए मुश्ताक अली ट्रॉफी में बड़ौदा की तरफ से एक मैच में 42 गेंदों में नाबाद 77 रन बनाए और फिर चार ओवर में 52 रन देकर एक विकेट लिया।
हर्षित-कुलदीप को आराम
दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ वनडे सीरीज का हिस्सा रहे हर्षित राणा और कुलदीप यादव को पहले मैच से आराम दिया गया है। तेज गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और हार्दिक पर होगी, जबकि स्पिन विभाग का जिम्मा अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती संभालेंगे।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
पढ़ें :- IND vs AFG Playing XI : आज वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग इलेवन में जगह पक्की! एशियन गेम्स से पहले कप्तान आजमाना चाहेंगे बेंच स्ट्रेंथ
भारत: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह।
दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्करम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवान फरेरा, मार्को यानसेन, केशव महाराज, लुथो सिपाम्ला, लुंगी एनगिडी, एनरिच नॉर्त्जे।