टीम इंडिया (Team India) की रन मशीन कहे जानें वाले विराट कोहली (Virat Kohli) इस समय दुनिया के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले क्रिकेटर्स में से एक हैं। वह दुनिया के किसी भी कोने में क्रिकेट खेलने जाए, फैंस उन्हें देखने के लिए जरूर पहुंचती है। न सिर्फ मैच में, बल्कि उन्हें अभ्यास पर देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं।
नई दिल्ली। टीम इंडिया (Team India) की रन मशीन कहे जानें वाले विराट कोहली (Virat Kohli) इस समय दुनिया के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले क्रिकेटर्स में से एक हैं। वह दुनिया के किसी भी कोने में क्रिकेट खेलने जाए, फैंस उन्हें देखने के लिए जरूर पहुंचती है। न सिर्फ मैच में, बल्कि उन्हें अभ्यास पर देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं।
इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका या ऑस्ट्रेलिया हो, हर जगह ऐसा देखने को मिला है। यही नजारा ऑकलैंड के ईडन पार्क (Eden Park) में सोमवार को देखने को मिला, जहां भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच खेला जाना है।
Virat Kohli never disappoint his fans ♥️🥺 https://t.co/1F4Shi6Ivi
— S9` (@Kohlisaw_18) November 3, 2026
विराट कोहली (Virat Kohli) ने सोमवार को उन सभी फैंस को यादगार मेमोरी दी, जो उन्हें देखने के लिए ईडन पार्क स्टेडियम (Eden Park Stadium) पहुंचे थे। वह उनके पास पहुंचे तो सभी फैंस बेकाबू हो गए। उन्हें लगा कि कोहली जल्दी ही वापस चले जाएंगे, इसलिए उनसे ऑटोग्राफ लेने के लिए होड़ मच गई। हालांकि कोहली ने वहां काफी देर रुके, और कोशिश की कि सभी फैंस को उनके ऑटोग्राफ मिल जाए।
Virat Kohli signing autographs for fans.[Ray Sportz] ✍️❤️ https://t.co/hJXcNDrsmT
— Avinash (@AVI__VK_18) November 3, 2026
कोहली अभ्यास करके लौटे थे, थके भी थे लेकिन उन्होंने दरियादिली दिखाई और स्टेडियम के बाहर फैंस के साथ काफी समय बिताया। अच्छी बात ये थी कि कोहली और फैंस के बीच जाली थी, जिससे क्रिकेटर को ज्यादा परेशानी नहीं हुई। कोहली ने देखा कि कुछ महिलाऐं जाली के नीचे से उन्हें बैट पर ऑटोग्राफ के लिए कह रही हैं, तो उन्होंने नीचे झुककर बैट लिया और फैन की इच्छा पूरी की।
जानें कब-कितने बजे शुरू होगा पहला वनडे
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे ऑकलैंड के ईडन पार्क (Eden Park) पर बुधवार, 4 नवंबर को खेला जाएगा। लोकल टाइम पर मैच दोपहर 3 बजे शुरू होगा, जब भारत में सुबह 7:30 बज रहे होंगे. भारतीय समयनुसार टॉस सुबह 7 बजे होगा। भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का लाइव प्रसारण भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) के चैनल पर होगा। सोनी लिव ऐप (SonyLIV App) और वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीमिंग होगी।