1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. टीम इंड‍िया ने न्यूजीलैंड को 3-1 हराकर कब्जाई वनडे सीरीज, सात साल बाद कीवी टीम घर पर ढ़ेर

टीम इंड‍िया ने न्यूजीलैंड को 3-1 हराकर कब्जाई वनडे सीरीज, सात साल बाद कीवी टीम घर पर ढ़ेर

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी एवं निर्णायक मुकाबला रविवार को खेला गया। माउंट माउंगानुई के बे ओवल में आयोजित इस मुकाबले में भारतीय टीम ने 22 रनों से जीत हासिल की। भारत ने न्यूजीलैंड को जीत के लिए 210 रनों का टारगेट दिया था, जिसका पीछा करते हुए उसकी पूरी टीम 48.1 ओवरों में 187 रनों पर सिमट गई। बताते चलें कि कीवी टीम सात बाद घरेलू सरजमीं पर सीरीज गवांईं।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी एवं निर्णायक मुकाबला रविवार को खेला गया। माउंट माउंगानुई के बे ओवल में आयोजित इस मुकाबले में भारतीय टीम ने 22 रनों से जीत हासिल की। भारत ने न्यूजीलैंड को जीत के लिए 210 रनों का टारगेट दिया था, जिसका पीछा करते हुए उसकी पूरी टीम 48.1 ओवरों में 187 रनों पर सिमट गई। बताते चलें कि कीवी टीम सात बाद घरेलू सरजमीं पर सीरीज गवांईं।

पढ़ें :- वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में बने दुनिया के सबसे युवा टी-20 कप्तान

भारतीय टीम ने ऑकलैंड और वेलिंगटन में हुए शुरुआती मुकाबले जीते थे। वहीं हेमिल्टन में खेला गया तीसरा मुकाबला बारिश के चलते धुल गया था। फिर न्यूजीलैंड ने बे ओवल में खेले गए चौथे वनडे में 244 रनों से जीत हासिल की थी। अब भारतीय टीम ने आखिरी मुकाबला जीतकर सीरीज पर 3-1 से कब्जा कर लिया।

ऐसी रही है न्यूजीलैंड की बैटिंग

रनचेज में न्यूजीलैंड की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. छठे ओवर में मोहम्मद सिराज ने टिम सीफर्ट (14 रन) का शिकार किया। इसके बाद विल यंग और निक केली ने दूसरे विकेट के लिए 38 रन जोड़े। अर्शदीप ने यंग (22 रन) को आउट कर इस साझेदारी का अंत किया। फिर अर्शदीप ने केली (24 रन) की भी गिल्लियां उड़ा दीं।

मोहम्मद सिराज को दूसरे स्पेल के लिए लाया गया, तो उन्होंने फिन एलन (1 रन) के रूप में बड़ा विकेट लिया। एलन के आउट होने के समय न्यूजीलैंड का स्कोर 83/4 था। इसके बाद एक बार फ‍िर न्यूजीलैंड के बैक टू बैक व‍िकेट ग‍िरे। पहले माइकल ब्रेसबेल (19 रन) आक‍िब नबी का श‍िकार बने, फ‍िर डीन फॉक्सक्रॉफ्ट (31 रन) यश ठाकुर का ओडीआई डेब्यू व‍िकेट बने। दोनों ही 119 के टीम स्कोर पर पांचवें और छठे व‍िकेट के रूप में आउट हुए।

पढ़ें :- भारत की वनडे क्रिकेट में दूसरी सबसे बड़ी हार, चौथा मैच न्यूजीलैंड 244 रनों से जीता

नमन धीर ने मिचेल सेंटनर को आउट कर भारत को सातवीं सफलता दिलाई। सेंटनर (24 रन) ने क्रीज पर सेट होने के बाद अपना विकेट गंवाया। फिर अर्शदीप सिंह ने क्रिस्टियन क्लार्क (16 रन) को चलता किया। अक्षर पटेल ने जैकब डफी को विराट कोहली के हाथों कैच आउट कराकर भारत को जीत के करीब पहुंचाया।

अक्षर-ईशान बल्ले से चमके

मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 42.1 ओवरों में 209 रन बनाए। भारतीय टीम की शुरुआत काफी खराब रही। उसने 34 रनों के स्कोर तक विकेट गंवा दिए। रोहित शर्मा 7, विराट कोहली 5 और ऋतुराज गायकवाड़ 18 रन बनाकर आउट हुए। रोहित और कोहली को मैथ्यू फिशर ने चलता किया। वहीं ऋतुराज को जैकब डफी ने आउट किया. कप्तान श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल के बीच चौथे विकेट के लिए 52 रनों की साझेदारी हुई। श्रेयस (22 रन) क्रीज पर सेट हो चुके थे, लेकिन ब्लेयर टिकनर की शॉर्ट पिच गेंद पर विकेट गंवा बैठे। अक्षर पटेल बड़ी पारी खेलने की ओर अग्रसर थे, लेकिन स्पिनर माइकल ब्रेसवेल ने उन्हें अपनी फिरकी में फंसा लिया। अक्षर ने 5 चौके और एक छक्के की मदद से 55 बॉल पर 46 रन बनाए। अक्षर के आउट होने के बाद ईशान किशन का साथ देने नमन धीर क्रीज पर उतरे. नमन ने भी क्रीज पर सेट होने के बाद मिचेल सेंटनर को अपना विकेट गिफ्ट कर दिया। सेंटनर ने फिर आकिब नबी (5 रन) और यश ठाकुर (0 रन) को आउट कर भारत का स्कोर 166-8 कर दिया।

ईशान किशन के रूप में भारत का नौवां विकेट गिरा. ईशान ने 58 गेंदों पर 46 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और दो चौके शामिल रहे। फिर आखिरी विकेट के रूप में अर्शदीप सिंह (14 रन) आउट हुए। मोहम्मद सिराज ने नाबाद 14 रनों का योगदान दिया। न्यूजीलैंड के लिए जैकब डफी और मिचेल सेंटनर ने तीन-तीन विकेट झटके। वहीं मैथ्यू फिशर को दो सफलताएं हासिल हुईं। ब्लेयर टिकनर और माइकल ब्रेसवेल ने एक-एक विकेट लिया।

यश ठाकुर का हुआ डेब्यू

पढ़ें :- रोहित-कोहली-अय्यर बिना खाता खोले पवेलियन लौटे, मैट हेनरी ने पहले ओवर में टीम इंडिया को शून्य के स्कोर पर दिये 3 झटके

इस मुकाबले के जरिए तेज गेंदबाज यश ठाकुर ने अपना ओडीआई डेब्यू किया। यश भारत के लिए वनडे खेलने वाले 267वें क्रिकेटर हैं। यश को डेब्यू कैप अक्षर पटेल ने सौंपी। तेज गेंंदबाज मोहम्मद सिराज की भी प्लेइंग-11 में एंट्री हुई। वहीं कुलदीप यादव और गुरनूर बरार इस मैच का पार्ट नहीं बने। गुरनूर को टेस्ट सीरीज की तैयारियों के चलते आखिरी मैच के लिए स्क्वॉड से बाहर कर दिया गया था।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...