1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में बने दुनिया के सबसे युवा टी-20 कप्तान

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में बने दुनिया के सबसे युवा टी-20 कप्तान

टीम इंडिया (Team India) युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने इंदौर में खेले जा रहे सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी-20 टूर्नामेंट (Syed Mushtaq Ali Trophy T20 Tournament) में बिहार टीम की कमान संभालते ही क्रिकेट जगत में एक नया विश्व कीर्तिमान रच दिया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

इंदौर। टीम इंडिया (Team India) युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने इंदौर में खेले जा रहे सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी-20 टूर्नामेंट (Syed Mushtaq Ali Trophy T20 Tournament) में बिहार टीम की कमान संभालते ही क्रिकेट जगत में एक नया विश्व कीर्तिमान रच दिया है। महज 15 वर्ष और 232 दिन की उम्र में मैदान पर उतरते ही सूर्यवंशी टी-20 क्रिकेट इतिहास के सबसे कम उम्र के कप्तान बन गए हैं।

पढ़ें :- भारत की वनडे क्रिकेट में दूसरी सबसे बड़ी हार, चौथा मैच न्यूजीलैंड 244 रनों से जीता

तोड़ा क्रोएशिया के जैक वुकुसिक का विश्व रिकॉर्ड

इस उपलब्धि के साथ वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने क्रोएशिया के जैक वुकुसिक का पिछला विश्व रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है। वुकुसिक ने 7 अगस्त 2025 को साइप्रस के विरुद्ध खेले गए एक अंतरराष्ट्रीय टी-20 मुकाबले में 17 वर्ष और 311 दिन की आयु में अपनी राष्ट्रीय टीम की कप्तानी कर यह कीर्तिमान स्थापित किया था।

बल्ले से नहीं दिखा सके कमाल, बिहार को मिली पांच विकेट से हार

हालांकि, इस ऐतिहासिक उपलब्धि वाले मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) का व्यक्तिगत प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा और वे महज 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। कप्तान की सस्ती विदाई के बीच बिहार की टीम को भी इस मैच में पांच विकेट से पराजय झेलनी पड़ी।

पढ़ें :- रोहित-कोहली-अय्यर बिना खाता खोले पवेलियन लौटे, मैट हेनरी ने पहले ओवर में टीम इंडिया को शून्य के स्कोर पर दिये 3 झटके

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...