1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. WPL 2027 : अब वानखेड़े स्टेडियम में होंगे एलिमिनेटर और फाइनल, जानें क्या है वजह?

WPL 2027 : अब वानखेड़े स्टेडियम में होंगे एलिमिनेटर और फाइनल, जानें क्या है वजह?

महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2027 के मुंबई चरण के आयोजन स्थल में बदलाव किया गया है। अब मुंबई में होने वाले लीग चरण के मुकाबलों के साथ एलिमिनेटर और फाइनल का आयोजन भी वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में होगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने रविवार (15 नवंबर) को इसकी घोषणा की। इससे पहले मुंबई चरण के मुकाबले क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (CCI) के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले जाने थे। हालांकि, कार्यक्रम की तारीखों और मुकाबलों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

By santosh singh 
Updated Date

 

पढ़ें :- IND vs WI T20I Series : लखनऊ में मुकाबले से पहले वेस्टइंडीज ने बदली अपनी टीम, भारत की नाक में दम करने वाले खिलाड़ी को स्क्वाड में किया शामिल

मुंबई। महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2027 के मुंबई चरण के आयोजन स्थल में बदलाव किया गया है। अब मुंबई में होने वाले लीग चरण के मुकाबलों के साथ एलिमिनेटर और फाइनल का आयोजन भी वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में होगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने रविवार (15 नवंबर) को इसकी घोषणा की। इससे पहले मुंबई चरण के मुकाबले क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (CCI) के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले जाने थे। हालांकि, कार्यक्रम की तारीखों और मुकाबलों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

ब्रेबोर्न स्टेडियम की जगह वानखेड़े में होंगे मुकाबले

बीसीसीआई (BCCI) के मुताबिक, मुंबई चरण के आयोजन स्थल में बदलाव अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के अनुरोध के बाद किया गया है। सीसीआई का ब्रेबोर्न स्टेडियम (Brabourne Stadium) 14 फरवरी से शुरू होने वाली पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करेगा। ऐसे में डब्ल्यूपीएल के समापन और इस बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट की शुरुआत के बीच पिचों को दोबारा तैयार करने और उनके उबरने के लिए पर्याप्त समय नहीं था।

इसी वजह से मुंबई चरण के सभी 11 मुकाबलों को ब्रेबोर्न स्टेडियम (Brabourne Stadium) से वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) स्थानांतरित करने का फैसला लिया गया। इस बदलाव में एलिमिनेटर और फाइनल भी शामिल हैं। अब पांच फरवरी को एलिमिनेटर और सात फरवरी को फाइनल वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium)  में खेला जाएगा।

पढ़ें :- WPL 2027 : महिला प्रीमियर लीग के 5वें सीजन का एलान, जनवरी में होगा आगाज, जानें कब-कहां होगी नीलामी?

26 जनवरी से मुंबई चरण की शुरुआत
डब्ल्यूपीएल 2027 का मुंबई चरण 26 जनवरी से शुरू होगा। इस दिन मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू (RCB) का सामना मुंबई इंडियंस (MI) से होगा। मुंबई चरण में कुल 11 मुकाबले खेले जाएंगे। लीग चरण का आखिरी मुकाबला तीन फरवरी को दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वारियर्स के बीच होगा।

इसके बाद पांच फरवरी को एलिमिनेटर खेला जाएगा, जबकि सात फरवरी को टूर्नामेंट का फाइनल होगा। इन दोनों मुकाबलों की मेजबानी भी वानखेड़े स्टेडियम करेगा। बीसीसीआई ने स्पष्ट किया है कि आयोजन स्थल में बदलाव के बावजूद पहले से घोषित कार्यक्रम और तारीखें जस की तस रहेंगी।

14 जनवरी से शुरू होगा डब्ल्यूपीएल का पांचवां सीजन

डब्ल्यूपीएल के पांचवें सीजन की शुरुआत 14 जनवरी 2027 को वडोदरा में होगी। उद्घाटन मुकाबले में गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू और मुंबई इंडियंस आमने-सामने होंगी। वडोदरा चरण के बाद टूर्नामेंट मुंबई पहुंचेगा, जहां 26 जनवरी से लीग के अगले 11 मुकाबले खेले जाएंगे। इस तरह डब्ल्यूपीएल 2027 का आयोजन वडोदरा और मुंबई में होगा। टूर्नामेंट का समापन सात फरवरी को वानखेड़े स्टेडियम में फाइनल के साथ होगा।

पढ़ें :- Professor Dirty Act : JNU के प्रोफेसर पर 10 छात्राओं ने दर्ज कराई यौन उत्पीड़न की शिकायत

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...