Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs SL 2nd Test : भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, कुलदीप यादव प्लेइंग इलेवन से बाहर

IND vs SL 2nd Test : भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, कुलदीप यादव प्लेइंग इलेवन से बाहर

By Abhimanyu 
Updated Date

IND vs SL 2nd Test : भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच आज से कोलंबो के सिंहलीज़ स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। वहीं, टीम के प्लेइंग इलेवन में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। अनुभवी स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव को टीम में जगह नहीं मिल पायी है।

पढ़ें :- IND vs SL 2nd Test Day 1: लंच ब्रेक तक भारत के दोनों ओपनर लौटे पवेलियन, टीम का स्कोर- 88/2

टॉस जीतने के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने कहा, ‘पहले बैटिंग करना, हाँ। यह गैले की तुलना में कहीं ज़्यादा सख़्त और बेहतर पिच लग रही है। गैले की पिच भी बहुत अच्छी थी, लेकिन मुझे लगता है कि जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ा, वह थोड़ी धीमी हो गई और गेंद टर्न होने लगी। हम यहाँ भी ऐसा ही कुछ होने की उम्मीद कर रहे हैं, लेकिन मुझे लगता है कि शुरुआती दो-तीन दिनों तक बैटिंग के लिए यह पिच बहुत अच्छी रहेगी।’

प्लेइंग इलेवन को लेकर गिल ने कहा, ‘दुर्भाग्य से कुलदीप को इन्फेक्शन हो गया था, इसलिए वह नहीं खेल रहे हैं और सारांश भारत के लिए अपना डेब्यू कर रहे हैं। [गैले में मिली जीत को कैसे आंकेंगे] मैं इसे शायद नौ नंबर दूँगा, क्योंकि हमेशा सुधार की गुंजाइश रहती है। मुझे लगता है कि हमने काफ़ी अच्छा मैच खेला। ज़ाहिर है, कुछ ऐसी चीज़ें थीं जिनमें हम और बेहतर कर सकते थे, लेकिन यह टेस्ट क्रिकेट है। एकदम परफेक्ट गेम खेलना बहुत मुश्किल होता है क्योंकि आप पाँच दिन तक खेलते हैं, और टेस्ट में लगातार इतना दबदबा बनाए रखना और अच्छा खेलना मुश्किल होता है। लेकिन कुल मिलाकर, मुझे लगता है कि हमारा मैच काफ़ी अच्छा रहा।’

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुबमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल, सारांश जैन, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

पढ़ें :- ऑस्ट्रेलिया ने लिया हार का खतरनाक बदला, बांग्लादेश को दो दिन में वापस भेजा घर

श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): लाहिरू उदारा, कामिल मिशारा, पसिंदु सोरियाबंदरा, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (डब्ल्यू), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो

Advertisement