Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND Vs SRI: एक जौहरी ने तराशे ना जानें कितने हीरे, उनमें से एक नाम दीपक चाहर का भी

IND Vs SRI: एक जौहरी ने तराशे ना जानें कितने हीरे, उनमें से एक नाम दीपक चाहर का भी

By प्रिन्स राज 
Updated Date

नई दिल्ली। बीतें मंगलवार को खेले गये भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे वनडे मैच में भारत ने श्रीलंका को 3 विकेट से हरा दिया। एक समय 7 विकेट गवां कर मुश्किल में दिख रही भारतीय टीम की नैया पार लगाई तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने। दीपक ने भुवनेश्वर के साथ मिलकर टीम को जीत दिला दी। इस दौरान दीपक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 69 रन बनाये। उनकी इस पारी की बदौलत भारत ने तीन वनडे मैचों की सीरीज में 2—0 से अजेय बढ़त बना ली है।

पढ़ें :- T20 वर्ल्ड कप से पहले रोहित शर्मा की फिटनेस संदेह के घेरे में; KKR के खिलाफ मैच के बाद सामने आयी बड़ी बात

दीपक चाहर की इस शानदार पारी का श्रेय भारत के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने भारत के पूर्व महान कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को दिया है। उन्होंने कहा कि दीपक धोनी की ही देन हैं। धोनी ने हमेशा उनका मान बढ़ाया है और उनको बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया है। आपको बतां दें कि दीपक धोनी की आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स में साथ खेलते हैं। इससे पहले भी कई खिलाड़ियों ने अपने बयान में ये कहा है कि उनके अच्छे प्रदर्शन के पीछे धोनी का हांथ हैं। धोनी ने हमेशा उनको प्रेरित करने का काम किया है। उनमें कई नाम शामिल हैं। जैसे कुलदीप यादव,इशांत शर्मा,रोहित शर्मा इत्यादि। ये वो हीरे हैं जिन्हें धोनी नामक जौहरी ने तराशा है।

 

Advertisement