Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs WI 2nd T20I : आज रांची में भारत और वेस्टइंडीज होंगे आमने-सामने, इस वेन्यू पर टीम इंडिया रिकॉर्ड शानदार

IND vs WI 2nd T20I : आज रांची में भारत और वेस्टइंडीज होंगे आमने-सामने, इस वेन्यू पर टीम इंडिया रिकॉर्ड शानदार

By Abhimanyu 
Updated Date

IND vs WI 2nd T20I : आज भारत और वेस्ट इंडीज के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मैच रांची में खेला जाएगा। मेजबान टीम ने पहले मैच में आठ विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी। वहीं, दूसरे मैच में भी श्रेयस अय्यर की अगुवाई टीम का दबदबा देखने को मिल सकता है, क्योंकि रांची में भारत का अब तक रिकॉर्ड शानदार रहा है।

पढ़ें :- ICC T20 Ranking Update : वेस्ट इंडीज के खिलाफ शतक बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने लगाई लंबी छलांग, टॉप-10 में हुई एंट्री

भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरा टी20 शुक्रवार शाम 7 बजे से रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेला जाना है। इससे आधे घंटे पहले दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे। इस वेन्यू पर अब तक चार टी20 मैच खेले जा चुके हैं। जिनमें से तीन मैच भारत ने जीते हैं और 2023 में खेले गए आखिरी मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 21 रन से हार का सामना करना पड़ा था।

रांची में टी20 इन मैचों में पहली पारी का औसत स्कोर 161 रहा है और पहले और बाद में बैटिंग करने वाली टीमों के बीच जीत का रिकॉर्ड 2-2 का रहा है। दोपहर में तापमान 25-30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा है और गुरुवार व शुक्रवार को हल्की बारिश की संभावना है। हालांकि, मैच के समय मौसम साफ रहने का अनुमान है।

मैच से पहले, भारत के बैटिंग कोच ने इसे बैटिंग के लिए अच्छी पिच बताया, जिस पर हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है।

पढ़ें :- गंभीर ने अगरकर की विदाई पर लिखा भावुक पोस्ट, कहा- इतिहास आपको हमेशा अच्छे नज़रिए से देखेगा
Advertisement