Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs WI 3rd T20I Live : आज पिछली हार का बदला लेने उतरेगी टीम इंडिया, जानें- कब और कहां लाइव देख पाएंगे तीसरा टी20

IND vs WI 3rd T20I Live : आज पिछली हार का बदला लेने उतरेगी टीम इंडिया, जानें- कब और कहां लाइव देख पाएंगे तीसरा टी20

By Abhimanyu 
Updated Date

IND vs WI 3rd T20I Live : आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा मैच इंदौर में खेला जाना है। यह सीरीज अभी 1-1 की बराबरी पर है। पहला मैच भारत ने 8 विकेट से अपने नाम किया था, जबकि दूसरे टी20 में वेस्टइंडीज ने 249 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 6 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की थी। ऐसे में तीसरे टी20 में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।

पढ़ें :- IND vs WI 2nd T20I : आज रांची में भारत और वेस्टइंडीज होंगे आमने-सामने, इस वेन्यू पर टीम इंडिया रिकॉर्ड शानदार

इंदौर में अब तक चार T20I मैच खेले गए हैं, जिनमें पहली पारी का औसत स्कोर 200 रहा है। भारत ने यहाँ खेले गए चार में से तीन मैच जीते हैं; आखिरी जीत जनवरी 2024 में अफ़गानिस्तान के खिलाफ़ मिली थी। 2017 में, भारत ने 260 रन बनाए थे, जिसमें रोहित शर्मा ने 43 गेंदों पर 118 रन की पारी खेली थी। इस मैदान पर पुरुषों का आखिरी कॉम्पिटिटिव T20 मैच 5 दिसंबर 2024 को खेला गया था, जिसमें SMAT के दौरान गुजरात ने कर्नाटक के खिलाफ़ 251 रन बनाए थे। मैच के समय तापमान 25-30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है और बारिश की कोई संभावना नहीं है।

भारत बनाम वेस्टइंडीज तीसरा T20I मैच कब और कहां होगा?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I मैच 11 अक्टूबर, 2026 को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत बनाम वेस्टइंडीज तीसरा T20I मैच कितने बजे शुरू होगा?

पढ़ें :- IND vs WI 1st T20I : आज सीरीज के पहले टी20 में भारत और वेस्टइंडीज की होगी भिड़ंत, जानें- कब, कहां देख पाएंगे लाइव मैच

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I मैच शाम 7 बजे (IST) शुरू होगा।

भारत बनाम वेस्टइंडीज तीसरा T20I मैच किस टीवी चैनल पर दिखाया जाएगा?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I मैच भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर लाइव दिखाया जाएगा।

भारत में फैंस भारत बनाम वेस्टइंडीज तीसरा T20I मैच ऑनलाइन कैसे देख सकते हैं?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I मैच भारत में JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर शाम 7 बजे से लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

पढ़ें :- वनडे के बाद अब टी20 में होगी कांटे की टक्कर! जानें- कब और कहां खेले जाएंगे भारत बनाम वेस्टइंडीज T20I सीरीज के मैच
Advertisement