Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs WI : भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जीता टॉस, पहले गेंदबाजी चुनी, वैभव को आज भी नहीं मिला मौका

IND vs WI : भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जीता टॉस, पहले गेंदबाजी चुनी, वैभव को आज भी नहीं मिला मौका

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच बुधवार को चौथा टी20 मुकाबला हैदराबाद में खेला जा रहा है। इस मैच में जीत के साथ भारतीय टीम अजेय बढ़त हासिल करना चाहेगी। फिलहाल टीम इंडिया (Team India)  2-1 से आगे है। भारत ने चौथे टी20 मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इस मैच में टीम इंडिया (Team India) किसी बदलाव के बगैर उतरी है, यानी वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) को अभी और इंतजार करना पड़ेगा। वहीं, वेस्टइंडीज के खेमे में दो बदलाव हुए हैं। ज्वेल एंड्रयू को कामिल पूरन की जगह मौका मिला है जबकि क्वेंटिन सैम्पसन की जगह रोमारियो शेफर्ड की वापसी हुई है।

पढ़ें :- रोहित शर्मा और विराट कोहली के 2027 वनडे विश्व कप में खेलने के संशय पर BCCI अध्यक्ष का दो टूक बयान, बोले- 'उम्र से नहीं प्रदर्शन हो पैमाना'

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव।

वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), ज्वेल एंड्रयू, शिमरन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज, शमार स्प्रिंगर, कीमो पॉल, शमार जोसेफ, गुडाकेश मोटी।

पढ़ें :- IND vs WI 2nd T20I : आज रांची में भारत और वेस्टइंडीज होंगे आमने-सामने, इस वेन्यू पर टीम इंडिया रिकॉर्ड शानदार
Advertisement