IND vs WI Toss : आज से भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आगाज हो गया है। सीरीज का पहला मैच कुछ ही देर बाद तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में शुरू होगा। इस मैच के लिए टॉस उछाला जा चुका है और भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। इससे पहले युवा खिलाड़ी नमन धीर को कप्तान गिल से अपनी पहली इंडिया कैप मिली।
पढ़ें :- कप्तान शुभमन गिल रणजी ट्रॉफी में फ्लॉप! 5 गेंदों में 1 रन बनाकर हुए बोल्ड आउट
भारत बनाम वेस्टइंडीज पहले वनडे की प्लेइंग इलेवन
वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): जॉन कैंपबेल, जस्टिन ग्रीव्स, कीसी कार्टी, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), अमीर जांगू, ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेज़, मैथ्यू फोर्डे, गुडाकेश मोती, अल्ज़ारी जोसेफ, जेडन सील्स
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, शुबमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, रवींद्र जड़ेजा, नितीश कुमार रेड्डी, गुरनूर बराड़, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा