Jharkhand elections: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए इंडिया गठबंधन में शामिल झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM), कांग्रेस और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPIM) ने संयुक्त घोषणा पत्र जारी किया है। इंडिया गठबंधन ने सात गांरटी पेश किया। इस दौरान हेमंत सोरेन ने कहा, चुनाव में मतदाता को ये बताना जरूरी होता है कि वे किसी दल के पक्ष में वोट क्यों करें? इस देखते हुए महागठबंधन के नेता यहां उपस्थित हुए हैं। चुनाव के बाद आने वाली सरकार में हम किन चीजों को लेकर आगे चलेंगे, उसके विषय में आपके सामने हमने 7 गारंटियां पेश की गई हैं।
पढ़ें :- UPA सरकार में बजट का 4.6 प्रतिशत शिक्षा में जाता था, जिसे भाजपा सरकार में 2.6 प्रतिशत कर दिया गया: राहुल गांधी
उन्होंने कहा, हमारी सरकार का कार्यकाल अभी एक महीना और होना था, लेकिन जाने कौन सी विकट परिस्थिति आ गई कि चुनाव एक महीना पहले ही करवाए जा रहे हैं। आज चुनाव आयोग के आदेशानुसार 2 चरणों में चुनाव हो रहे हैं, जो पहले 5 चरणों में हुआ करते थे। वर्तमान सरकार में हम हर संभव प्रयास कर उन लोगों तक पहुंचे हैं, जहांं आवाजें, लोग और उपलब्धियां नहीं पहुंचती हैं।
वहीं, इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, आज INDIA गठबंधन ने मिलकर आपके सामने 7 गारंटी रखी है, जो जनता के लिए है। हमने अपनी गारंटियों को पहले भी पूरा किया है और आगे भी पूरा करेंगे। कल पीएम मोदी यहां आए थे, उन्होंने अपने भाषण में मेरा जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस की गारंटी का कोई भरोसा नहीं है। लेकिन जनता जानती है- कांग्रेस जो गारंटी देती है, उसे पूरा करती है। भरोसा तो मोदी की गारंटी का नहीं रहा। वे कभी अपना वादा पूरा नहीं कर पाए हैं।
आज रांची में कांग्रेस अध्यक्ष आदरणीय श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी एवं राजद, माले के वरिष्ठ नेताओं के साथ आयोजित कार्यक्रम में…
पढ़ें :- सिस्टम में बैठे लोग देश में 'अंधभक्त' तो चाहते हैं लेकिन अपने बच्चों को 'अंधभक्त' नहीं बनाना चाहते: राहुल गांधी
झारखण्ड की जनता के लिए सात मुख्य गारंटी….
जीतेगा झारखण्ड! pic.twitter.com/0XMYjvcpjL
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) November 5, 2024