Jharkhand elections: झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीख के एलान के बाद सियासत तेज हो गई है। सत्तारूढ़ इंडिया गठबंधन के दलों के बीच सीटों के बंटवारे पर सहमति बन गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, इंडिया गठबंधन आगामी विधानसभा चुनाव एक साथ मिलकर लड़ेगा। कांग्रेस और जेएमएम 81 में से 70 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगे। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सीट बंटवारे को लेकर चर्चा के लिए रांची पहुंच चुके हैं।
पढ़ें :- शहनवाज हुसैन के बेटे की शादी पर उमा भारती का भावुक पोस्ट,'जिंदगी भर रहेगा अफसोस' मेरी छवि ऐसी गढ़ी जैसे हम मुस्लिम समाज के दुश्मन हैं...
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को रांची स्थित अपने सरकारी आवास पर गठबंधन का एलान किया। उन्होंने कहा, इंडिया गठबंधन एक साथ चुनाव लड़ेगा। सहयोगियों के साथ बातचीत के बाद ये निर्णय लिया गया है कि कांग्रेस और जेएमएम 81 में से 70 सीटों पर अपने प्रत्याशी चुनाव में उतारेंगे। जेएमएम और कांग्रेस कितने सीटों पर चुनाव लड़ेगी, इसका खुलासा अभी मुख्यमंत्री ने नहीं किया।
उन्होंने आगे कहा कि शेष 11 सीटों के लिए गठबंधन सहयोगियों आरजेडी और वाम दलों के साथ सीट बंटवारे को लेकर बातचीत चल रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर की उपस्थिति में सीट शेयरिंग का ऐलान किया। हालांकि, इस मौके पर आरजेडी और वाम दल के प्रतिनिधि उपस्थित नहीं थे।