Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. भारत को आतंकी गतिविधियों से डराया नहीं जा सकता, पर्दे के पीछे बैठकर साजिश रचने वालों को भी बख्शा नहीं जाएग…पहलगाम हमले पर बोले राजनाथ सिंह

भारत को आतंकी गतिविधियों से डराया नहीं जा सकता, पर्दे के पीछे बैठकर साजिश रचने वालों को भी बख्शा नहीं जाएग…पहलगाम हमले पर बोले राजनाथ सिंह

By शिव मौर्या 
Updated Date

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गयी। इस घटना के बाद पूरे देशभर में आक्रोश है। आतंकियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की मांग हो रही है। अब रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि, कल पहलगाम में, धर्म को निशाना बनाते हुए, आतंकवादियों द्वारा किए गए कायरतापूर्ण हमले में, हमारे देश ने अनेक निर्दोष नागरिकों को खोया है। इस घोर अमानवीय कृत्य ने, हम सभी को गहरे शोक और दर्द में डुबो दिया है। सबसे पहले मैं, उन सभी परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। इस दुखद समय में, दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए, मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।

पढ़ें :- SIR असल में बड़े पैमाने पर है मतदाताओं का Shah Instigated Removal, दो चरणों में हटा दिए 7.8 करोड़ मतदाताओं के नाम: जयराम रमेश

उन्होंने आगे कहा, यहां मैं, भारत के दृढ़ संकल्प को दोहराना चाहूंगा, कि terrorism, के ख़िलाफ़ हमारी zero tolerance की policy है। भारत का एक-एक नागरिक, इस कायरतापूर्ण हरकत के ख़िलाफ़ एकजुट है। मैं इस मंच से, देशवासियों को आश्वस्त करता हूं कि, घटना के मद्देनज़र भारत सरकार हर वो कदम उठाएगी, जो ज़रूरी और उपयुक्त होगा। हम सिर्फ़ उन्हीं लोगों तक नहीं पहुंचेंगे, जिन्होंने इस घटना को अंजाम दिया है, हम उन तक भी पहुंचेंगे, जिन्होंने परदे के पीछे बैठकर, हिंदुस्तान की सरजमीं पर ऐसी नापाक हरकतों की साजिशें रची हैं।

भारत एक इतनी पुरानी सभ्यता, और इतना बड़ा देश है, जिसको ऐसी किसी भी आतंकी गतिविधियों से डराया नहीं जा सकता। ऐसी हरकतों का जवाब, इसके ज़िम्मेदार लोगों को, आने वाले कुछ ही समय में ज़ोरदार तरीक़े से नज़र आएगा। जिस प्रकार से वायु सेना, भारत की सुरक्षा में तत्पर हैं, उसे देखकर हर भारतवासी निश्चिंत रहता है। हमें इस बात का संतोष रहता है, कि आपकी छाया में देश पूरी तरह सुरक्षित है। मेरी ईश्वर से प्रार्थना है, कि आपका शौर्य इसी प्रकार आसमान की ऊंचाइयां छुए।

 

 

पढ़ें :- पेपर लीक-बेरोजगारी-महंगी शिक्षा के खिलाफ जस्टिस मोर्चा की ‘जेन जी कनेक्ट यात्रा’ पहुंची प्रयागराज, युवाओं से 2 अक्टूबर को 'लखनऊ चलो' का आह्वान
Advertisement