Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण की वोटिंग से पहले देश का सियासी तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। एनडीए और इंडिया गठबंधन की तरफ से अपने अपने दावे किए जा रहे हैं। इन सबके बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बड़ा बयान आया है। राहुल गांधी ने कहा कि, 4 जून को INDIA की सरकार बनने जा रही है और हमारी गारंटी है कि 15 अगस्त तक हम 30 लाख रिक्त सरकारी पदों पर भर्ती का काम शुरू कर देंगे।
पढ़ें :- UP Cabinet Meeting: युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की पहल, 25 लाख टैबलेट खरीदने का प्रस्ताव
राहुल गांधी ने वीडियो संदेश में कहा कि, देश की शक्ति देश के युवा हैं। नरेंद्र मोदी जी के हाथ से चुनाव निकल रहा है और वो हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे। उन्होंने निर्णय लिया है कि चार—पांच दिनों में आपके ध्यान को भटकाना है और कुछ न कुछ करना है। आपका ध्यान भटकना नहीं चाहिए। बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है।
देश के युवाओं!
4 जून को INDIA की सरकार बनने जा रही है और हमारी गारंटी है कि 15 अगस्त तक हम 30 लाख रिक्त सरकारी पदों पर भर्ती का काम शुरू कर देंगे।
नरेंद्र मोदी के झूठे प्रचार से भटकना मत, अपने मुद्दों पर डटे रहना।
पढ़ें :- दुनिया में कौड़ियों के भाव बिकेगा गोल्ड? रूस ने उड़ा दी ग्लोबल मार्केट की नींद ,बेच डाला करीब 50 हजार किलो सोना
INDIA की सुनो,
नफ़रत नहीं, नौकरी चुनो। pic.twitter.com/C84xxSJvnc— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 9, 2024
साथ ही कहा, नरेंद्र मोदी जी ने आपको कहा था कि दो करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे लेकिन उन्होंने झूठ बोला, नोटबंदी की, गलत जीएसटी लागू की और सारा का सारा काम अडानी जैसे लोगों को दे दिया। हम भर्ती भरोसा स्कीम ला रहे हैं। चार जून को इंडिया गठबंधन की सरकार आ रही है। 15 अगस्त तक भर्ती भरोसा स्कीम में 30 लाख युवाओं को रोजगार देना शुरू हो जाएगा।