Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. भारत को मिली कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी, अहमदाबाद में होंगे खेल

भारत को मिली कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी, अहमदाबाद में होंगे खेल

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। भारत के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी मिल गई है। इसका आयोजन गुजरात के अहमदाबाद में होगा। दरअसल, कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी के लिए भारत रेस में पहले से ही आगे चल रहा था। अब इसका औपचारिक एलान हो गया है। इस बार भारत दूसरी बार कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी करेगा। भारत में इससे पहले 2010 में कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन नई दिल्ली में हुआ था। उस दौरान एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन किया था और भारत मेडल टेबल में दूसरे स्थान पर रहा था।

पढ़ें :- IPL Final 2026 : आरसीबी ने जीता टॉस, गुजरात टाइटंस के खिलाफ कप्तान रजत पाटीदार ने पहले चुनी गेंदबाजी

 

Advertisement