Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. India Pakistan war: घुटनों पर आए पाकिस्तान के फैलाए गए झूठ का हुआ पर्दाफाश… कर्नल सोफिया ने बताया

India Pakistan war: घुटनों पर आए पाकिस्तान के फैलाए गए झूठ का हुआ पर्दाफाश… कर्नल सोफिया ने बताया

By शिव मौर्या 
Updated Date

India Pakistan war: भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम लागू करने का फैसला हुआ है। इस फैसले के बाद भारतीय सेना ने प्रेस ब्रिफिंग के जरिए पाकिस्तान की पोल खोल दी है। शनिवार शाम कॉमेडोर रघु आर नायर, कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान कर्नल सोफिया कुरैशी ने पाकिस्तान की ओऱ से फैलाए जा रहे झूठों का खुलासा किया।

पढ़ें :- Asian Games Update : शूटिंग में इलावेनिल, विदर्शा और सोनम की तिकड़ी ने भारत को दिलाया पहला मेडल, महिला हॉकी टीम ने उज़्बेकिस्तान को 19-0 से रौंदा

भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम पर कमोडोर रघु आर नायर ने कहा, समुद्र, हवा और जमीन पर सभी सैन्य गतिविधियों को रोकने के लिए सहमति बन गई है। भारतीय सेना, भारतीय नौसेना और भारतीय वायु सेनाओं को इस सहमति का पालन करने का निर्देश दिया गया है।

वहीं, कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा, पाकिस्तान ने दावा किया कि उसने अपने जेएफ-17 से हमारे एस-400 और ब्रह्मोस मिसाइल बेस को नुकसान पहुंचाया, जो पूरी तरह गलत है। दूसरा, उसने यह भी गलत प्रचार किया कि हमारे सिरसा, जम्मू, पठानकोट, बठिंडा, नलिया और भुज के हवाई अड्डों को नुकसान पहुंचा, जो भी पूरी तरह गलत है। तीसरा, पाकिस्तान के गलत प्रचार के अनुसार, चंडीगढ़ और व्यास में हमारे गोला-बारूद डिपो को नुकसान पहुंचा, जो भी पूरी तरह गलत है। मैं स्पष्ट करना चाहती हूं कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है और हमारी सेना भारत के संवैधानिक मूल्यों का एक सुंदर प्रतिबिंब है।

वहीं, विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने कहा, हमारे अभियान विशेष रूप से भारत विरोधी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किए जा रहे आतंकवादी ठिकानों पर लक्षित रहे। भारतीय सशस्त्र बलों की ओर से किसी भी धार्मिक स्थल को निशाना नहीं बनाया गया है।

पढ़ें :- IND vs BAN Semi Final: कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, फाइनल में जगह पक्की करने उतरी टीम इंडिया
Advertisement