New Delhi. भारत ने गुरुवार को रेल आधारित मोबाइल लॉन्चर से मध्यम दूरी की अग्नि-प्राइम मिसाइल के सफल प्रक्षेपण किया है। जिसे 2,000 किलोमीटर तक की दूरी तक मार करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए संबंधित एजेंसियों को बधाई दी है।
पढ़ें :- 77th Republic Day : पीएम मोदी ने नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘भारत ने रेल आधारित मोबाइल लॉन्चर प्रणाली से मध्यम दूरी की अग्नि-प्राइम मिसाइल का सफल प्रक्षेपण किया है। यह अगली पीढ़ी की मिसाइल 2000 किलोमीटर तक की मारक क्षमता के लिए डिज़ाइन की गई है और कई उन्नत सुविधाओं से लैस है।’
रक्षामंत्री ने लिखा, ”विशेष रूप से डिजाइन किए गए रेल आधारित मोबाइल लांचर से किया गया अपनी तरह का पहला प्रक्षेपण, बिना किसी पूर्व शर्त के रेल नेटवर्क पर चलने की क्षमता रखता है, जो उपयोगकर्ता को कम दृश्यता के साथ कम प्रतिक्रिया समय के भीतर देश भर में गतिशीलता और प्रक्षेपण की अनुमति देता है।’
India has carried out the successful launch of Intermediate Range Agni-Prime Missile from a Rail based Mobile launcher system. This next generation missile is designed to cover a range up to 2000 km and is equipped with various advanced features.
The first-of-its-kind launch… pic.twitter.com/00GpGSNOeE
पढ़ें :- BJP देश की एकमात्र ऐसी पार्टी है जहां बड़े पदों और बड़ी जिम्मेदारियों के लिए किसी विशेष परिवार से होना आवश्यक नहीं: नितिन नबीन
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) September 25, 2025
उन्होंने आगे लिखा, ‘मध्यम दूरी की अग्नि-प्राइम मिसाइल के सफल परीक्षण पर डीआरडीओ इंडिया, सामरिक बल कमान (एसएफसी) और सशस्त्र बलों को बधाई। इस सफल उड़ान परीक्षण ने भारत को उन चुनिंदा देशों के समूह में शामिल कर दिया है जिनके पास चलते-फिरते रेल नेटवर्क से कैनिस्टराइज्ड प्रक्षेपण प्रणाली विकसित करने की क्षमता है।’