Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. IND vs AFG: अपने ही घर में पराई होगी टीम इंडिया, दिल्ली में भारतीय खिलाड़ियों को मिलेगा मेहमानों वाला ड्रेसिंग रूम

IND vs AFG: अपने ही घर में पराई होगी टीम इंडिया, दिल्ली में भारतीय खिलाड़ियों को मिलेगा मेहमानों वाला ड्रेसिंग रूम

By Harsh 
Updated Date

IND vs AFG 1st t20: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज रविवार से शुरू होने जा रही है। सीरीज के तीनों मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे। लेकिन इस बार घरेलू मैदान पर उतरने के बावजूद टीम इंडिया को मेजबान का दर्जा नहीं मिलेगा। भारतीय खिलाड़ियों को स्टेडियम में मेहमान टीम वाली सुविधाएं दी जाएंगी।

पढ़ें :- IND vs PAK : भारत ने पाकिस्तान को दिया 212 रनों का विशाल लक्ष्य, अभिषेक-तिलक की तूफानी फिफ्टी

इसकी सबसे बड़ी वजह ड्रेसिंग रूम को लेकर हुआ बदलाव है। भारतीय टीम जब भी अपने देश में मुकाबला खेलती है तो  उसे मेजबान टीम वाला ड्रेसिंग रूम मिलता है। हालांकि,अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में तस्वीर बिल्कुल उलट होगी।

पहली बार मेहमान ड्रेसिंग रूम में जाएगी टीम इंडिया

अरुण जेटली स्टेडियम में पहली बार ऐसा देखने को मिलेगा, जब भारतीय टीम मेहमान टीम के लिए निर्धारित ड्रेसिंग रूम का इस्तेमाल करेगी। वहीं अफगानिस्तान की टीम उस ड्रेसिंग रूम में बैठेगी, जो  मेजबान भारत के लिए होता है।

यानी मैदान भारत का होगा, मुकाबले दिल्ली में होंगे और दर्शकों का समर्थन भी टीम इंडिया के साथ रहेगा, लेकिन ड्रेसिंग रूम और उससे जुड़ी सुविधाओं के मामले में भारतीय खिलाड़ियों को मेहमान टीम की व्यवस्था मिलेगी।

पढ़ें :- IND vs PAK Final : भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, टीम की गोल्ड मेडल पर होगी नजर

अफगानिस्तान क्यों बना सीरीज का मेजबान?

दरअसल  इस पूरी व्यवस्था के पीछे सीरीज की मेजबानी का अधिकार है। भारत में मुकाबले होने के बावजूद इस टी20 सीरीज का आयोजन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) नहीं, बल्कि अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) कर रहा है।

इसी वजह से प्रोटोकॉल के तहत अफगानिस्तान को मेजबान टीम वाली सुविधाएं मिलेंगी और भारतीय टीम को मेहमान टीम के हिस्से की व्यवस्था का इस्तेमाल करना होगा। अरुण जेटली स्टेडियम में भारत के लिए यह एक अनोखा अनुभव होगा, क्योंकि अपने ही घरेलू मैदान पर टीम इंडिया पहली बार ‘मेहमान’ के तौर पर ड्रेसिंग रूम में जाएगी।

Advertisement