Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. रायबरेली में भी मिलेंगे भारत-अफगानिस्तान मैच के टिकट, दो दिन खुलेगा विशेष टिकट काउंटर

रायबरेली में भी मिलेंगे भारत-अफगानिस्तान मैच के टिकट, दो दिन खुलेगा विशेष टिकट काउंटर

By Harsh 
Updated Date

Lucknow: भारत और अफगानिस्तान के बीच 17 जून को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले जाने वाले वनडे मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। अब रायबरेली के दर्शकों को टिकट खरीदने के लिए लखनऊ नहीं जाना पड़ेगा।

पढ़ें :- IND vs WI : वैभव सूर्यवंशी OUT, अर्शदीप-नीतीश IN; एशियन गेम्स के बाद कप्तान करेंगे प्लेइंग XI में बड़े बदलाव

यूपी क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) ने रायबरेली में दो दिन के लिए विशेष टिकट काउंटर खोलने का फैसला किया है। यह काउंटर 8 और 9 जून को कानपुर रोड स्थित राना नगर ब्रांच के सुघर कॉम्प्लेक्स की तीसरी मंजिल पर संचालित होगा। यहां सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक टिकट खरीदे जा सकेंगे।

यूपीसीए के मीडिया मैनेजर मोहम्मद फहीम के अनुसार, स्थानीय क्रिकेट प्रशंसकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था की गई है। मैच के टिकट 599 रुपये से शुरू होंगे, जबकि प्रीमियम श्रेणी के टिकट 25 हजार रुपये तक उपलब्ध रहेंगे।

भारत-अफगानिस्तान मुकाबले को लेकर फैंस में खासा उत्साह है। ऐसे में रायबरेली में टिकट काउंटर खुलने से दर्शकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

पढ़ें :- IND vs WI 1st T20I : आज सीरीज के पहले टी20 में भारत और वेस्टइंडीज की होगी भिड़ंत, जानें- कब, कहां देख पाएंगे लाइव मैच
Advertisement