मुंबई। मशहूर टीवी एक्ट्रेस और ‘इंडियन आइडल’ (Indian Idol) फेम सिंगर राहुल वैद्य (Singer Rahul Vaidya) की पत्नी दिशा परमार (Disha Parmar) ने अपनी नई तस्वीरों से सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। दिशा मोनोकनी पहने दिखाई दे रही हैं। वो जकूजी में नहाती नजर आईं। उनका किलर अंदाज देखने लायक है।
पढ़ें :- 7 साल की उम्र में आदित्य नारायण ने भरा पहला टैक्स , बोले '' पैसों की वजह से आने लगा था घमंड , 75000 महीने का खर्च
दिशा ने जकूजी में बैठकर कॉफी का मजा भी लिया। वो जकूजी में नताते हुए टशन में पोज देती नजर आईं। कट-आउट मोनोकनी में दिशा के बोल्ड लुक ने फैंस की धड़कनें तेज कर दी हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें छाई हुई हैं। एक्ट्रेस ने सिजलिंग तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा- एक हैप्पी गर्ल। दिशा की तस्वीरों पर उनके पति ने फायर इमोजी बनाकर रिएक्ट किया है। पत्नी की तस्वीरों पर राहुल का रिएक्शन भी वायरल हो रहा है। फैंस भी दिशा के किलर अवतार से नजरें नहीं हटा पा रहे हैं। कोई उन्हें डीवा कह रहा है, तो कोई ब्यूटी क्वीन।
दिशा परमार (Disha Parmar) की बात करें तो वो टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। उन्हें सीरियल ‘प्यार का दर्द है मीठा-मीठा प्यार प्यारा’ से पहचान मिली। इसके बाद भी वो कई शोज में नजर आईं। दिशा ने करियर के पीक पर साल 2021 में इंडियन आइडल (Indian Idol) फेम सिंगर राहुल वैद्य (Famous singer Rahul Vaidya) से शादी करके घर बसा लिया था। कपल की एक बेटी भी है। वो परिवार संग खुशहाल जिंदगी जी रही हैं।