Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. अमेरिका में भारतीय मूल के व्यापारी की गोली मारकर हत्या, पास खड़ी बेटी बाल-बाल बची

अमेरिका में भारतीय मूल के व्यापारी की गोली मारकर हत्या, पास खड़ी बेटी बाल-बाल बची

By Sushil Sah 
Updated Date

वॉशिंगटन। अमेरिका के टेनेसी राज्य से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां जैक्सन शहर में लूटपाट का विरोध करने पर एक नकाबपोश बदमाश ने गुजराती मूल के 62 वर्षीय व्यापारी सुरेश पटेल की गोली मारकर निर्ममता से हत्या कर दी। इस सनसनीखेज घटना के वक्त मृतक की 19 वर्षीय बेटी ठीक उनके बगल में खड़ी थी, जो इस जानलेवा हमले में सुरक्षित बच गई।

पढ़ें :- राम, बलराम और प्रकाशानंद......उज्जैन में 3 विदेशी जोड़ों ने सनातन परंपरा अपनाकर, वैदिक मंत्रों के बीच लिए सात फेरे

मात्र तीन दिन पहले ही खरीदा था स्टोर

मृतक सुरेश पटेल मूल रूप से गुजरात के मेहसाणा जिले निवासी थे। उन्होंने अपनी आजीविका के लिए महज तीन दिन पहले ही जैक्सन शहर में ‘रिजक्रेस्ट सेलर्स’ नाम के एक लिकर स्टोर का मालिकाना हक संभाला था।

लूटपाट के बाद मारी गोली

स्थानीय पुलिस के मुताबिक, एक नकाबपोश लुटेरा दुकान के भीतर दाखिल हुआ और बंदूक भिड़ा कर काउंटर से कैश लूटने लगा। सुरेश पटेल ने जब इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से सुरेश पटेल की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान दुकान में मौजूद एक 70 वर्षीय महिला कर्मचारी हड़बड़ाहट में गिर गईं, जिससे उनकी कलाई में गंभीर फ्रैक्चर आया है।

पढ़ें :- अंतरिक्ष में खुलेगा ‘पेट्रोल पंप’, रोबोट हटाएगा कचरा; दवाइयों से खेती तक भारत के स्पेस स्टार्टअप्स फाउंडर्स ने पीएम से साझा किया प्लान

सफेद कार से फरार हुआ आरोपी, पुलिस ने जारी किया फुटेज

इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी काउंटर से नकदी समेटकर बाहर खड़ी एक सफेद सेडान कार में बैठकर फरार हो गया। जैक्सन पुलिस विभाग ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद संदिग्ध का हुलिया जारी किया है। हमलावर ने काले रंग का पेंटबॉल मास्क और ग्रे हुडी पहन रखी थी। पुलिस ने स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी के पास भी इस संदिग्ध को लेकर कोई सूचना हो, तो वे तुरंत प्रशासन को सूचित करें। इस घटना के बाद से अमेरिका में रह रहे भारतीय समुदाय, विशेषकर गुजराती प्रवासियों में भारी गुस्सा और असुरक्षा का माहौल है।

Advertisement