1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. अमेरिका में भारतीय युवक की गोली मारकर हत्या, न्यूयॉर्क में करते थे पिज्जा डिलीवरी

अमेरिका में भारतीय युवक की गोली मारकर हत्या, न्यूयॉर्क में करते थे पिज्जा डिलीवरी

यह घटना शुक्रवार रात करीब 9:50 बजे ब्रुकलिन इलाके में हुई है। न्यूयॉर्क पुलिस विभाग को 899 क्रिसेंट स्ट्रीट के पास एक व्यक्ति के कई गोलियां लगने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गुरदीप सिंह को घायल अवस्था में पाया और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

न्यूयॉर्क। अमेरिका में भारतीयों के खिलाफ हिंसक घटनाएं बढ़ने लगी हैं। आए दिन वहां पर भारतीय लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। इन सबके बीच न्यूयॉर्क शहर में पिज्जा डिलीवरी करने वाले 27 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। मृतक की पहचान पंजाब के रहने वाले गुरदीप सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद पंजाब स्थित उनके परिवार में मातम पसरा है। परिवार ने गुरदीप का शव भारत लाने और हमलावर की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

पढ़ें :- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, कहा-मैंने रुकवाए आठ युद्ध, ईरान को नहीं बनाने देंगे परमाणु हथियार

पुलिस के अनुसार, यह घटना शुक्रवार रात करीब 9:50 बजे ब्रुकलिन इलाके में हुई है। न्यूयॉर्क पुलिस विभाग को 899 क्रिसेंट स्ट्रीट के पास एक व्यक्ति के कई गोलियां लगने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गुरदीप सिंह को घायल अवस्था में पाया और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी।

इस मामले में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। आरोपी की ​अभी गिरफ्तारी नहीं हो पायी है। शुरुआती तौर पर आशंका जताई जा रही है कि घटना के पीछे लूट की कोशिश हो सकती है। हालांकि, पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हमले की सही वजह स्पष्ट होगी।

मीडिया रिपोर्ट की माने तो, परिजनों का कहना है कि, गुरदीप ने कई तरह की मुश्किलों का सामना करने के बाद भी अपनी मेहनत को जारी रखा। पिज्जा डिलीवरी का काम करके वह अपने परिवार की आर्थिक मदद कर रहा था। परिजनों ने भारत सरकार से शव को जल्द पंजाब लाने में मदद करने की अपील की है।

 

पढ़ें :- अमेरिका में सिख ट्रक ड्राइवर पर 17 बार चाकू से जानलेवा हमला, ट्रंप प्रशासन की 'मिस्टर सिंह' वाली पोस्ट को लेकर बढ़ा विवाद

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...