Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. भारतीय सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने 9 चौके व 8 छक्के जड़ ऑस्ट्रेलिया में ठोकी रिकॉर्ड सेंचुरी , रचा इतिहास

भारतीय सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने 9 चौके व 8 छक्के जड़ ऑस्ट्रेलिया में ठोकी रिकॉर्ड सेंचुरी , रचा इतिहास

By santosh singh 
Updated Date

ब्रिस्बेन। भारतीय सनसनी वैभव सूर्यवंशी (Indian Sensation Vaibhav Suryavanshi) ने पहले टी-20, फिर वनडे और अब उनका टेस्ट में भी शानदार फॉर्म जारी है। बुधवार को अंडर-19 ऑस्ट्रेलिया (Australian Under-19 Team) के खिलाफ पहले यूथ टेस्ट के दूसरे दिन बाएं हाथ के इस ओपनर ने सिर्फ 78 गेंदों में रिकॉर्ड शतक जड़ दिया।

पढ़ें :- BCCI ने अफगानिस्तान के खिलाफ T20Is और एशियन गेम्स के लिए स्क्वाड में किया बड़ा बदलाव, Harshit Rana की जगह इस खिलाड़ी को मिला मौका

AUS में सबसे तेज यूथ शतक का रिकॉर्ड

पढ़ें :- दलीप ट्रॉफी फाइनल में साउथ जोन की हालत कमजोर, ईस्ट जोन के 708 रन के जवाब में 6 विकेट पर 242

इयान हीली ओवल में भारत अंडर-19 टीम (Indian Under-19 team)  के इस शेर के नाम अब ऑस्ट्रेलियाई धरती पर यूथ टेस्ट में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड दर्ज हो चुका है। उन्होंने जनवरी 2023 में इंग्लैंड अंडर-19 के खिलाफ 124 गेंदों में शतक लगाने वाले ऑस्ट्रेलियाई लियाम ब्लैकफोर्ड के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

ब्रेंडन मैकुलम के बाद 100 गेंदों से कम समय में दो यूथ टेस्ट शतक लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बने

14 वर्षीय खिलाड़ी ने 86 गेंदों में 113 रनों की पारी खेली, जिसमें नौ चौके और आठ छक्के शामिल थे। यह युवा खिलाड़ी ब्रेंडन मैकुलम के बाद 100 गेंदों से कम समय में दो यूथ टेस्ट शतक लगाने वाले दूसरा खिलाड़ी भी बन चुका है।

AUS-19 टीम 243 रन पर ऑलआउट

इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई अंडर-19 टीम (Australian Under-19 team) अपनी पहली पारी में 243 रन पर सिमट गई। मीडियम पेसर दीपेश देवेंद्रन ने आधी कंगारू टीम को अकेले ही निपटा दिया। तमिलनाडु के 17 साल के लड़के ने 16.2 ओवर में 45 रन देकर पांच विकेट झटके। जवाब में भारतीय अंडर-19 टीम (Indian Under-19 team) खबर लिखे जाने तक छह विकेट खोकर 356 रन बना चुकी थी। भारत की लीड 125 रन से ज्यादा की हो चुकी है।

पढ़ें :- Duleep Trophy Final : वैभव सूर्यवंशी को देखने के लिए चेपॉक में उमड़ी जबर्दस्त भीड़! 15 वर्षीय खिलाड़ी ने फैंस को नहीं किया निराश

वेदांत त्रिवेदी ने भी जड़ा शतक

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) भले ही 86 गेंदों में 113 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन वेदांत त्रिवेदी (Vedant Trivedi) का बल्ला बोलना जारी है। वेदांत भी शतक जमा चुके हैं और मैच में भारत के सर्वोच्च रन स्कोरर हैं। वैभव ने जहां तेजी से रन जुटाए तो वेदांत संयम के साथ एक छोर पर डटे हुए हैं। वह 123 रन पर अब भी नॉटआउट हैं।

Advertisement